Advertisement

Anil Kapoor ने माइनस 110°C में बिना कपड़ों के किया वर्कआउट, Video देख फैंस ने वाइफ सुनीता से कर डाली ऐसी अपील

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने हाल ही में अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख नेटिजन्स के पैरों तले जमीन खिसक गई है.

Anil Kapoor ने माइनस 110°C में बिना कपड़ों के किया वर्कआउट, Video देख फैंस ने वाइफ सुनीता से कर डाली ऐसी अपील
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' यानी सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक्टिंग से अलग अपने लुक्स को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में बने रहते हैं. अनिल कपूर को बी टाउन का एवरग्रीन एक्टर कहा जाता है. 66 साल की उम्र में भी वे लुक्स और फिटनेस के मामले में बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते नजर आ जाते हैं. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल रहता है, वो ये कि अनिल कपूर ऐसा कर कैसे लेते हैं? या इस उम्र में भी उनके इतना यंग और फिट दिखने का राज क्या है? एक्टर ने अब इस सवाल का ऐसा जवाब दिया है जिसे देखने के बाद नेटिजन्स के पैरों तले जमीन खिसक गई है.

क्या है पूरा मामला?
अनिल कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने शर्ट तक नहीं पहनी है. वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, '40 में नॉटी होने का टाइम गया. अब ये टाइम 60 में सेक्सी होने का है. हैशटैग फाइटर मोड ऑन.' 

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

यह भी पढ़ें- Anil Kapoor को याद आए गरीबी के दिन, मां का दर्द बयां करते हुए निकल पड़े आंसू

चंद सेकंड की इस क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं. नेटिजन्स के साथ-साथ तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी अनिल कपूर का ऐसा अंदाज देख उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं. एक्टर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अरे सर और कितना यंग दिखना चाहते हैं आप?' तो दूसरे ने लिखा, 'अब मैं कभी आपसे आपके इतना फिट रहने का राज नहीं पूछ पाऊंगा.' तीसरे ने लिखा, 'ये आदमी लगता है बच्चा बनकर ही मानेगा अब.'

कपिल शर्मा ने भी अनिल कपूर के वीडियो पर रिएक्ट किया है. कॉमेडियन लिखते हैं, 'वाह वाह. मुझे भी करना है.'  इसके अलावा इसे लेकर एक फैन ने एक्टर की वाइफ सुनीता कपूर से खास अपील कर दी है. फैन ने उन्हें टैग कर लिखा, 'प्लीज अब आप इन्हें कंट्रोल कर लो.'

यह भी पढ़ें- Bigg Bosss 16: Anil Kapoor ने 40 साल छोटी Archana Gautam के साथ किया रोमांस, दंग रह गए घरवाले

यहां देखें लोगों का रिएक्शन-

Anil Kapoor

बात वर्क फ्रंट की करें तो अनिल कपूर अब बेहद जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं. फिल्म में एक्टर के साथ-साथ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा अनिल कपूर, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का भी हिस्सा हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement