Advertisement

Anil Kapoor नाना बनने के बाद हुए गदगद, बेटी Sonam Kapoor के नाम लिखा ये इमोशनल नोट

Anil Kapoor-Sonam Kapoor: अनिल कपूर (Anil Kapoor) नाना बनने के बाद से गदगद हैं, उन्होंने अपनी बेटी के प्रति खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. अपने हालिया पोस्ट में एक्टर ने सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के लिए इमोशल नोट शेयर किया है.

Latest News
Anil Kapoor नाना बनने के बाद हुए गदगद, बेटी Sonam Kapoor के नाम लिखा ये इमोशनल नोट

Sonam Kapoor and Anil Kapoor :  सोनम कपूर और अनिल कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anil Kapoor-Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर किलकारियां गूंजी हैं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) नाना बनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं. इस खुशी को जाहिर करने के लिए एक्टर सोशल मीडिया का सहारा लिया है. उन्होंने अपने बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दामाद आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. अपने पोस्ट में अनिल कपूर ने लिखा, "20 अगस्त 2022 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का अराइवल अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है. सोनम और आनंद को एक हेल्दी बेबी बॉय हुआ है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते. हमारा दिल गर्व, और नए पेरेंट्स और उनके खूबसूरत एंजेल के लिए प्यार से फूला जा रहा है." 

यहां देखें अनिल कपूर का पोस्ट

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

ये भी पढ़ें - Sonam Kapoor का दिल्ली के इस विधानसभा उपचुनाव से है खास कनेक्शन, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच!

वहीं बात करें वोग इंडिया से बात करते हुए 'रांझणा' की अभिनेत्री ने अपनी तीन महीने की प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, "कोई भी आपको इस बारे में आगाह नहीं करता है कि यह कितना मुश्किल होगा, लेकिन यह मुश्किल है. हर हफ्ते, हर दिन, आपका शरीर विकसित होता है, और आपको नई संवेदनाएं होती हैं. मुझे कभी-कभी नींद नहीं आती क्योंकि मुझे बाथरूम जाना पड़ता है. कभी-कभी मैं 10-12 घंटे सो रही होती हूं और मुझे कोई नहीं जगा सकता. मैं आमतौर पर जल्दी उठने वालों में से हूं."

सोनम कपूर ने बताया कि कैसे उसने शुरुआती दिनों में अपनी प्रेग्नेंसी को छिपाने की उन्होंने कोशिश की, "ड्रेसिंग एक अनुभव रहा है. पहले मैं इसे छिपाने की कोशिश कर रही थी क्योंकि यह एक ऐसी स्थिति की तरह थी जहां मैं अभी के लिहाज से बिल्कुल अलग हो जाती हूं. पहले मैंने इसे छिपाने की कोशिश कर रही थी, इसलिए मैंने ये सभी ढीले कपड़े पहने हुए थे."

ये भी पढ़ें - Karan Johar के शो में इस एक्ट्रेस ने खोली भाईयों की पोल, कह डाली बड़ी बात

कुछ महीने पहले, सोनम कपूर ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया. सोनम और आनंद ने मई 2018 में मुंबई में एक फैमिली इवेंट में शादी के बंधन में बंधे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement