Advertisement

Anil Kapoor ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक? डिलीट कर दिए सारे पोस्ट, बेटी Soonam हुईं शॉक्ड

Anil Kapoor ने अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट हटाकर सभी को हैरान कर दिया है. यहां तक कि एक्टर ने अपनी प्रोफाइल फोटो भी हटा दी है जिससे फैंस काफी परेशान हो गए हैं.

Latest News
Anil Kapoor ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक? डिलीट कर दिए सारे पोस्ट, बेटी Soonam हुईं शॉक्ड

Anil Kapoor Sonam Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. कई सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके एक्टर की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी पर्सनल लाइफ के अपडेट देखने के लिए बेताब रहते हैं. इसी बीच एक्टर ने अपने सारे इंस्टा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. इससे उनके फैंस परेशान हो गए हैं. 

अनिल कपूर ने अचानक अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करके सभी को झटका दे दिया है. यहां तक कि उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी हटा दी है. इसके अलावा, उनकी प्रोफ़ाइल से उनका बायो भी हटा दिया गया था. ऐसे में लोग हैरान हैं और अब लगातार ही उनके अकाउंट पर फैंस की काफी प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया होगा, कुछ का मानना है कि ये प्रमोशन स्ट्रेटेजी है. फिलहाल मामला क्या है ये को किसी को मालूम नहीं चल पाया है.

anil

ये भी पढ़ें: Animal से Anil Kapoor का पहला लुक आया सामने, Ranbir Kapoor के 'बाप' बनकर दिखाया धांसू अंदाज

वहीं सोनम कपूर आहूजा ने अपने पिता अनिल कपूर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल का एक स्क्रीनग्रैब साझा किया. इस सब से सोनम हैरान रह गई हैं और उन्होंने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी. तस्वीर पर सोनम ने लिखा 'डैड?!'

कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है. कुछ ही देर में '#WhenIsAnilKapoor' एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर भी ट्रेंड करने लगा.

इन फिल्मों में आएंगे नजर

फिलहाल एक्टर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं. अनिल और रणबीर के अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी. इसके बाद वो दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म फाइटर में दिखेंगे. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement