Advertisement

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur डिनर डेट पर हुए स्पॉट? रेस्तरां के बाहर अलग अलग आए नजर

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों स्टार्स को एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया पर वो ना साथ में नजर आए ना ही उन्होंने एक साथ पैप्स को पोज दिए.

Latest News
Ananya Panday और Aditya Roy Kapur डिनर डेट पर हुए स्पॉट? रेस्तरां के बाहर अलग अलग आए नजर

Aditya Roy Kapur & Ananya Panday

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड में इन दिनों अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की डेटिंग की खबरें काफी चर्चा में हैं. दोनों आए दिन साथ में नजर आ जाते हैं जिससे उनके रिश्ते (Ananya Panday Aditya Roy Kapur dating) को लेकर खबरें तेज हो जाती हैं. दोनों ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है पर इन सब खबरों के बीच हाल ही में अनन्या और आदित्य एक ही रेस्तरां के बाहर नजर आए. हालांकि दोनों साथ में बाहर ना निकलकर अलग अलग समय पर बाहर निकले पर पैप्स के कैमरो में वो कैद हो गए जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों साथ में डिनर डेट पर गए हैं.  

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्तों के बारे में अफवाहें तब से चल रही हैं जब से वो कृति सेनन की दिवाली पार्टी में एक साथ नजर आए थे. इसके बाद उन्हें कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया है, जिससे उनकी डेटिंग की अफवाहों बढ़ गई हैं. हाल ही में आदित्य और अनन्या को एक बार फिर साथ में डिनर पर स्पॉट किया गया. हालांकि दोनों ने एक साथ पोज देने से परहेज किया.

लुक की बात करें तो आदित्य अपने ऑल-ब्लैक कैजुअल लुक में नजर आए तो वहीं अनन्या अपने फिगर-हगिंग ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं. दोनों ने पैप्स को मुस्कुराते हुए पोज दिए पर उन्हें बांद्रा के एक रेस्तरां से बाहर अलग अलग निकलते हुए देखा गया. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने गलती से खोल दी दोस्त Aditya Roy Kapoor की पोल, Ananya Panday संग रिश्ते पर कही ये बात?

वहीं हाल ही में रणबीर कपूर एक इंटरव्यू के दौरान कहते हैं कि 'आदित्य को A से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां पसंद हैं'. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर और भी ज्यादा चर्चा शुरू हो गई. वहीं एक्ट्रेस की मां ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी सिंगल है.

ये भी पढ़ें: Ananya Panday और Aditya Roy Kapur के अफेयर पर एक्ट्रेस की मां ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

फिलहाल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर फैंस को काफी पसंद आ रही है. दोनों को साथ में रैंप पर भी देखा गया था. कई लोग कथित कपल को ट्रोल भी कर रहे हैं. अब उनके रिश्ते की क्या सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त बताएगा.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement