Advertisement

2024 में सात फेरे लेंगे Ananya Panday और Aditya Roy Kapur, पापा चंकी ने लगाई मुहर? जानें क्यों फैली ऐसी खबर

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur की शादी की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. इस बार Chunky Panday ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद कपल की शादी के कयास लगने शुरू हो गए हैं.

Latest News
2024 में सात फेरे लेंगे Ananya Panday और Aditya Roy Kapur, पापा चंकी ने लगाई मुहर? जानें क्यों फैली ऐसी खबर

Ananya Panday Aditya Roy Kapur

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) काफी समय से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. अपने रिलेशन को लेकर कपल पिछले साल से लाइमलाइट में है पर कभी इसे खुलकर स्वीकार नहीं किया है. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि कपल इसी साल शादी करने वाला है.  अनन्या के एक फैन (Ananya Panday Fan page) पेज ने वीडियो शेयर किया और कहा कि कपल इसी साल शादी करेंगे. इसके बाद इस पोस्ट को एक्ट्रेस के पिता चंकी पांडे (Chunky Panday) ने लाइक कर दिया जिसके बाद इसपर मुहर लगने की बात कही जा रही है.  

अनन्या पांडे के एक फैन पेज ने आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी शादी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इस रील पर लिखा '2024 में शादी होगी'. खास बात ये है कि इस रील को चंकी पांडे ने 'लाइक' कर दिया जिसके बाद फैंस का कहना है कि इसपर लगभग मुहर लग चुकी है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेसेस के ये हैं रूमर्ड बॉयफ्रेंड

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे लाइमलाइट में तब आए जब दोनों किसी फैशन इवेंट में शो स्टॉपर बने थे और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसके बाद कपल की साथ में छुट्टी मनाते हुए भी फोटो और वीडियो वायरल हुई जिसने इस बात की पुष्टी कर दी है. वहीं कपल ने 2024 का जश्न भी साथ में मनाया है. उन्हें एयरपोर्ट पर एक ही वक्त में अलग अलग स्पॉट किया जाता है. दोनों ने अब तक रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है पर इशारों इशारों में इसे कबूल कर लिया है.

ये भी पढ़ें: 2024 में इन 5 सेलेब्स का हो जाएगा ब्रेकअप? चिंता में फैंस

वहीं पिछले साल अक्टूबर में एक्ट्रेस अपने बर्थडे से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. वहीं दूसरी ओर आदित्य को भी उसी दिन एक्ट्रेस से अलग मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. उस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा था कि लव बर्ड्स एक साथ मालदीव पर एक्ट्रेस का जन्मदिन मना रहे था.

वहीं, काम को लेकर बात की जाए तो अनन्या पिछले साल फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था. इसके बाद वो खो गए हम कहां में नजर आईं. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में अनन्या की एक्टिंग की काफी तारीफें हुई थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement