Advertisement

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur के अफेयर पर एक्ट्रेस की मां ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur की डेटिंग को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं. वहीं, अब एक्ट्रेस की मां Bhavana Panday ने खबरों की सच्चाई बताई है.

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur के अफेयर पर एक्ट्रेस की मां ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Bhavana Panday On Ananya Panday Aditya Roy Kapur Dating: बेटी के रिश्ते पर बोली भावना पांडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) भले ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. वहीं, इन दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि अनन्या, एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) को डेट कर रही हैं. हालांकि, दोनों ने ही इन अफवाहों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है. इन खबरों के बीच हाल ही में अनन्या पांडे की मां भावना पांडे (Bhavana Panday) ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर की जा रही बातों में कितनी सच्चाई है?

दरअसल, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का एक फोटोशूट सामने आया था, जिसमें दोनों की सिजलिंग कैमिस्ट्री की वजह से डेटिंग की खबरों को हवा मिल गई. पपराजी ने दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया था. वहीं, बेटी को लेकर फैल रही इन खबरों पर भावना पांडे ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी सिंगल है. भावना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि 'इंडस्ट्री में इस तरह की चीजें होती रहती हैं और इंडस्ट्री से जुड़ी अच्छी- बुरी बातों को स्वीकार कर लेना चाहिए'.

ये भी पढ़ें- Aryan Khan ने अनन्या पांडे को पहले किया इग्नोर, बाद में साथ क्लिक कराईं फोटो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

भावना ने बेटी और आदित्य को मैसेज देते हुए कहा है कि उन्हें लोगों की निगेटिव बातें भूलकर, मिल रहे प्यार पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. भावना मानती हैं कि हर किसी को पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए. बता दें कि आदित्य से पहले अनन्या का नाम ईशान खट्टर के साथ भी जोड़ी गया था. इसके अलावा शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान के साथ भी अनन्या की दोस्ती को कुछ और नाम दिया गया था. हालांकि, अनन्या ने इस तरह की अफवाहों को इग्नोर करना ही हर बार ठीक समझा है.

ये भी पढ़ें- Kiara-Sidharth के बाद बॉलीवुड में फिर बजने वाली है शहनाई? इस नए रूमर्ड कपल की शादी को लेकर क्यूं उड़ी अफवाह

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement