Advertisement

एंगेजमेंट डिनर पार्टी में मंगेतर संग रोमांटिक हुईं Amy Jackson, देखें कपल की खूबसूरत फोटोज

एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन(Amy Jackson) ने एड वेस्टविक(Ed Westwick) के साथ सगाई का ऐलान किया है और इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं.

Latest News
एंगेजमेंट डिनर पार्टी में मंगेतर संग रोमांटिक हुईं Amy Jackson, देखें कपल की खूबसूरत फोटोज

Amy Jackson Ed Westwick

Add DNA as a Preferred Source

एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन(Amy Jackson),जो अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के साथ बॉलीवुड फिल्म सिंह इज ब्लिंग(Singh is Bliing) और प्रतीक बब्बर(Prateik Babbar) के साथ फिल्म एक दीवाना था( Ekk Deewana Tha) में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक्टर एड वेस्टविक(Ed Westwick) के साथ सगाई का ऐलान किया है और अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. 

एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर अपनी इंगेजमेंट डिनर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने इंगेजमेंट डिनर पार्टी के लिए व्हाइट शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी. एक्ट्रेस की ड्रेस पर सिल्वर एंब्रॉयडरी हुई है, जो कि बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने इस दौरान बालों का बन बनाया हुआ है और हल्का मेकअप किया है और कानों में व्हाइट डायमंड इयररिंग्स पहने है.

ये भी पढ़ें- सिलियन मर्फी संग नए लुक की तुलना पर Amy Jackson ने किया रिएक्ट, ट्रोर्ल्‍स को दिया मुंह तोड़ जवाब

एमी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने मंगेतर और एक्टर विस्टविक के साथ नजर आ रही हैं. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है. वहीं, दूसरी तस्वीर में डिनर टेबल की झलक दिखाई है. डिनर टेबल कैंडल्स, लाइट्स और बेहतरीन खाने से सजी है. वहीं, तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ दिख रही हैं और आखिरी फोटो में कपल एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

ये भी पढ़ें- हीरो बनकर नहीं गली दाल तो अब खलनायक बन करियर संवारेंगे ये 5 एक्टर्स

एमी ने किया सभी का धन्यवाद

एमी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- सेलिब्रेशन 21.03.24 से शुरू करें, हमारी फैमिली और दोस्तों से घिरे हुए, जो परिवार की तरह प्यारे हैं. हमें उन लोगों के साथ अपने प्यार का जश्न मनाने का मौका मिला जिन्हें हम दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. निकोलस, अमेजिंक शेफ और पूरी टीम को हमारी डिनर पार्टी को इतना खास बनाने के लिए थैंक्यू. हमने सोचा भी नहीं था कि रेस्टोरेंट को और ज्यादा खूबसूरत बनाना मुमकिन होगा, लेकिन आपने खुद को पीछे छोड़ दिया. प्योर क्रिएटिवीटी. 

2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं एमी और एड वेस्टविक

बता दें कि साल 2022 में एमी ने एड वेस्टविक के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. एड भी प्रोफेशनल तौर पर एक एक्टर हैं. वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें से वह गॉसिप गर्ल के लिए काफी फेमस हैं. बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस जॉर्ज पानायियोटौ को डेट कर रही थीं. दोनों ने 2019 में सगाई भी की थी और सितंबर में एक बेटे का स्वागत भी किया था. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 में दोनों ने अलग हो गए थे और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से उनके साथ सभी तस्वीरें हटा दी थीं.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement