Advertisement

Malaika Arora ने पहले बहन को किया बेइज्जत, अब टूटा Amrita का सब्र तो मच गया हंगामा

Moving In With Malaika का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. इस एपिसोड के दौरान अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा के बीच जबरदस्ट फाइट देखने को मिली.

Latest News
Malaika Arora ने पहले बहन को किया बेइज्जत, अब टूटा Amrita का सब्र तो मच गया हंगामा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' (Moving In With Malaika) को लेकर सुर्खियां में बनी हुई हैं. शो के अंदर एक्ट्रेस का एकदम बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है. यहां एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. वैसे तो मलाइका अपने बेबाक अंदाज और बात को बिना डरे बोलने के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, उनके शो के बीते एपिसोड में कुछ अलग ही देखने को मिला. 

मूविंग इन विद मलाइका का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. इस एपिसोड में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) और बेटे अरहान के साथ बातचीत करती नजर आईं. हालांकि, फिर थोड़ी ही देर बाद उनकी ये बातचीत झगड़े में बदल गई. शो के दौरान अमृता को मलाइका पर जमकर भड़ास निकालते हुए देखा गया. इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस को नाराजगी दिखाते हुए अपनी बातों को सोच समझकर बोलने की सलाह तक दे डाली.

यह भी पढ़ें- Urfi Javed को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस को बताया क्यों भेजे थे आपत्तिजनक WhatsApp मैसेज

क्या है पूरा मामला?
हुआ यूं कि एपिसोड की शुरुआत में अमृता अरोड़ा को मलाइका और उनके बेटे अरहान के साथ लंच करते हुए देखा गया. इस बीच दोनों के बीच चल रहीं हल्की फुल्की बातों ने एक अलग ही मोड़ ले लिया. बातों-बातों में अमृता ने मलाइका द्वारा उन्हें लेकर किए गए जोक्स पर अपनी नाराजगी जताई तो दोनों बहनों में एक बार फिर कलह दिखाई दी.

अमृता अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा से कहा, 'मैं उस दिन चुप रही लेकिन स्टैंडअप मैं तुमने जो कुछ कहा वो ठीक नहीं था. तुम अपने जोक्स को लेकर थोड़ी संवेदनशील हो सकती थीं.'

अमृता कहती हैं, 'तुम्हारे लगभग सारे जोक्स मेरे बारे में ही थे....मेरे बड़े कपड़े पहनने से लेकर मेरे खाली बैठने तक..सब कुछ मुझे लेकर ही तो था और फिर वो अमिर पति वाली बात.... ये सब कहने से पहले तुम एक फोन कर मुझसे पूछ सकती थीं कि आपको इससे कोई परेशानी तो नहीं है.'

 

 

यह भी पढ़ें- Anushka Sharma: 'बिना परमिशन मेरी फोटो क्यों यूज की', इस फेमस ब्रांड पर बुरी तरह भड़कीं अनुष्का

इस दौरान मलाइका ने अपनी सफाई में कहा, 'स्टैंडअप कॉमेडी इसी तरह से होती है.' हालांकि, अमृता को उनका ये अंदाज भी पसंद नहीं आया. उन्होंने भड़कते हुए आगे कहा,'तो क्या तुम स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर किसी एक इंसान पर पूरी तरह चढ़ जाओगी? मैं तुन्हें पांच मौके गिना सकती हूं जब तुमने ऐसा ही किया हो.'

इधर, अमृता के मुंह से इस तरह की बातें सुनने के बाद मलाइका बिना कुछ बोले खामोश बैठी दिखाई दीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement