Advertisement

कभी एक ही दिन में 200 सिगरेट पीता था ये सुपरस्टार, शराब का भी था आदी, फिर यूं बदल गया सबकुछ

कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं जो शराब से लेकर सिगरेट और नशे के लत के चलते अपनी जिंदगी से बहुत कुछ गवां चुके हैं. कई इससे बाहर निकल चुके हैं और अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं.

Latest News
कभी एक ही दिन में 200 सिगरेट पीता था ये सुपरस्टार, शराब का भी था आदी, फिर यूं बदल गया सबकुछ

Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

फिल्म सितारों में नशे की आदत का बारे में आपने कई बार सुना होगा. कई स्टार्स लंबे समय तक नशे की कैद में रहे हैं जिसने उनके करियर तक को बर्बाद कर दिया है. हालांकि कुछ ऐसे भी रहे जो इससे बाहर भी निकल आए. इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी सिगरेट और शराब की लत को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वो एक दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे. साथ ही उन्हें शराब और नॉन वेज खाने की लत लग गई थी. 

अमिताभ बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी नशे की लत के बारे में बात की. अमिताभ ने बताया कि वो एक दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे. इतना नहीं ही वे शराब पीने और नॉनवेज खाने के भी बहुत शौकिन थे पर बाद में उन्होंने अपनी ये सारी आदतें छोड़ दी.

बिग बी ने कहा कि जब वो कोलकाता में थे तो एक दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे. वे चेन स्मोकर थे और बीड़ी-सिगरेट सबकुछ पी जाते थे. उन्होंने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें शराब पीने का भी बहुत शौक था और नॉनवेज खाना भी पसंद करते थे. हालांकि जब वो मुंबई आए तो सबकुछ धीरे-धीरे बदल लिया. उन्होंने कहा कि मुंबई आने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि इन चीजों की कोई जरूरत नहीं है थी.


ये भी पढ़ें: नशे की लत ने बर्बाद कर डाली इन 10 एक्टर्स की जिंदगी


बता दें कि 81 साल के होने के बाद भी बिग बी आज काफी फिट हैं. वो अपने वर्कआउट से लेकर ट्रेनिंग और जॉगिंग को बराबर करते हैं. इसके अलावा अपनी मेंटल हेल्थ पर बहुत फोकस करते हैं. साथ ही अपनी डाइट को लेकर बहुत कॉन्शियस रहते हैं. आज बिग बी चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक बिल्कुल नहीं पीते हैं.


ये भी पढ़ें: नशे और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते ये 6 साउथ सुपरस्टार्स


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement