Advertisement

'अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना', अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक के बीच पिता अमिताभ बच्चन ने की जूनियर की तारीफ, लिखा नोट

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपने ब्लॉग में बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तारीफ की है. उन्होंने अभिषेक की फिल्म आई वांट टू टॉक (I Want To Talk) को लेकर बात की है.

Latest News
'अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना', अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक के बीच पिता अमिताभ बच्चन ने की जूनियर की तारीफ, लिखा नोट

Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan 

Add DNA as a Preferred Source

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों काफी चर्चा में है. दोनों के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं. हालांकि इन अफवाहों पर ऐश्वर्या-अभिषेक और बच्चन परिवार ने कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. वहीं, 22 नवंबर को अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक (I Want To Talk) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का निर्देशन शूजित सिरकार (Shoojit Sircar) ने किया है. इस फिल्म की काफी तारीफ की है और उन्होंने इसमें शानदार एक्टिंग की है. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अभिषेक के लिए खूब तारीफ की है. 

दरअसल, अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट लिखा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- कुछ फिल्में आपको एंटरटेन करने के लिए आती हैं, कुछ फिल्में आपको फिल्म बनाने के लिए इनवाइट करती हैं. आई वांट टू टॉक एक ऐसी ही फिल्म है, जो आपको सीट से धीरे से उठाता है, थिएटर में उतने ही धीरे से ले जाता है, स्क्रीन के अंदर रखता है और आप इसे देखते हैं. इससे भागने की इच्छा का कोई मौका नहीं और अभिषेक आप अभिषेक नहीं है, आप फिल्म के अर्जुन सेन हैं.

यह भी पढ़ें- Aishwarya संग तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन को सताई याद! पोस्ट कर कही ये बात

अमिताभ ने की अभिषेक की तारीफ

अमिताभ ने आगे अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता की लाइंस लिखी. इसमें उन्होंने लिखा- अच्छे ने अच्छा और बुरे ने बुरा जाना मुझे, जिसकी जितनी जरूरत थी. उसने उतनी ही पहचाना मुझे. वे जो कहते हैं उन्हें कहने दो, लेकिन मैं यही कहता हूं. मुझमें अच्छाई के लिए लालच अच्छा हो सकता है. आपको लालच बुरा भी हो सकता है, लेकिन अच्छा सोचना या बुरा सोचना आपकी जरूरत थी और यही मेरी पहचान थी. मैं जो था वैसा नहीं था या सोचो या मुझे अच्छा समझो, इतना तो तुम मुझे समझ सकते हो.

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने खुद को बताया पिता Amitabh Bachchan से बेहतर एक्टर, KBC में जूनियर ने खोले बिग बी के कई राज

अमिताभ ने लिखा पोस्ट

उन्होंने आगे अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइन को दोहराते हुए कहा, 'अच्छे ने अच्छा और, बुरे ने बुरा जाना मुझे, जिसकी जितनी जरूरत थी, उसने उतना ही पहचाना मुझे। वे जो कहते हैं उन्हें कहने दें .. लेकिन मैं यही कहता हूं। मुझमें अच्छाई के लिए लालच अच्छा हो सकता है। आपका लालच बुरा भी हो सकता है, लेकिन अच्छा सोचना या बुरा सोचना आपकी 'ज़रूरत' थी.. और यही मेरी पहचान थी.. मैं जो था वैसा नहीं था..या सोचो या मुझे अच्छा समझो.. इतना तो तुम मुझे समझ सकते हो।'

आई वांट टू टॉक ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, आई वांट टू टॉक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें, तो इस फिल्म ने 22 नवंबर को 25 लाख का कलेक्शन किया था. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की और 55 लाख का कलेक्शन किया. इसके बाद तीसरे दिन यानी कि संडे सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 53 लाख का कलेक्शन किया. तीन दिनों में अभिषेक की मूवी ने 1.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement