Advertisement

Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli ने लिया IIM में एडमिशन, करेंगी MBA की पढ़ाई

श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) और निखिल नंदा (Nikhil Nanda) की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने हाल ही में भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूल आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया है.

Latest News
Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli ने लिया IIM में एडमिशन, करेंगी MBA की पढ़ाई

Navya Naveli Nanda

Add DNA as a Preferred Source

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की पोती और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) और निखिल नंदा (Nikhil Nanda) की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) अक्सर ही खबरों में बनी रहती हैं. नव्या ने हाल ही में भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूल आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया है. उन्होंने एक सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर अपने एडमिशन लेने के बाद तस्वीरें शेयर की है. 

नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक साथ दस तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम(बीपीजीपी) नाम के कोर्स में दाखिला मिल गया है. नव्या ने अपने कैप्शन में लिखा- सपने सच होते हैं, अगले 2 साल बेहतरीन लोगों और फैकल्टी के साथ. ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम(बीपीजीपी) क्लास ऑफ 2026.

यह भी पढ़ें- Amitabh की ये बात सुनते ही डायरेक्टर ने जला दी थी स्क्रिप्ट, वरना Abhishek Bachchan की होती ये डेब्यू फिल्म

नव्या ने शेयर की कैंपस की तस्वीरें

पहली फोटो में नव्या आईआईएम अहमदाबाद के एंट्री के सामने ब्लैक बिजनेस सूट में पोज करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बैचमेट्स और कैंपस की कई तस्वीरें शेयर कीं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में नव्या ने शेयर किया कि उन्होंने आईएमएस से कोचिंग ली और कोचिंग संस्थान में केक काटते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की. इंस्टीट्यूट और अपने टीचर्स को थैंक्यू देते हुए नव्या ने लिखा- एंट्रेंस एग्जाम के लिए मुझे कोचिंग देने के लिए अम्बा आईएमएस को थैंक्यू. यह प्रसाद सर हैं, जिन्होंने मुझे कोचिंग देने और CAT/IAT एंट्रेंस एग्जाम को क्रैक करने के लिए तैयार करने में सबसे बड़ा रोल निभाया. इनमें से एक मुझे अब तक के बेस्ट टीचर से सीखने का मौका मिला है. जिस दिन मुझे एक्सेप्टेंस मिली, उस दिन हम अम्बा आईएमएस कैंपस में जश्न मना रहे थे.

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के चलते नौकरी गंवा बैठे थे Panchayat 3 के प्रह्लाद चा, इस कारण प्रोजेक्ट से कर दिया था बाहर

नव्या को दी परिवार वालों ने बधाई

नव्या के आईआईएम अहमदाबाद में एंट्रेंस पर रिएक्ट करते हुए उनकी मां श्वेता बच्चन ने कमेंट किया और लिखा- तुमने मुझे बहुत प्राउड किया है बेबी. सुहाना खान ने भी इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोज पोस्ट किए. अनन्या पांडे ने भी नव्या के पोस्ट पर कमेंट किया. करिश्मा कपूर ने नव्या को बधाई दी. 

लोगों ने पूछा नव्या से कैट स्कोर

वहीं, नव्या के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- आपका CAT स्कोर क्या है? दूसरे ने लिखा- CAT में आपकी रैंक क्या थी? क्या आपने इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए CAT लिखा था? एक और यूजर ने लिखा- इस BPGP कोर्स के बारे में कभी नहीं सुना, यह क्या है?

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement