बॉलीवुड
82 साल के अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को हाल ही में एक यूजर ने उनकी उम्र को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन अमिताभ ने उन्हें करारा जवाब दिया.
82 साल के अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड पर लंबे समय से काम कर रहे हैं. वह महानायक कहे जाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में की हैं और आज उनके दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर ही अपनी लाइफ से जुड़ी बातें, कई चीजें शेयर करते रहते हैं. वहीं, हाल ही में अमिताभ को एक यूजर ने ट्रोल किया है, जिसको एक्टर ने करारा जवाब दिया है. हालांकि उन्होंने बाद में वह ट्वीट डिलीट कर दिया था.
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को उनकी उम्र के लिए ट्रोल किया है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूजर ने बिग बी की एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, '' अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जा रहे हो, तो जाइए अब उम्र हो गई आपकी.
यह भी पढ़ें- एक दिन में 200 सिगरेट पी जाते थे अमिताभ बच्चन, जानें कैसे छुड़ाई शराब-सिगरेट की जानलेवा लत
इसपर अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट करते हुए लिखा, '' एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी, ईश्वर ने चाहा. हालांकि बॉलीवुड स्टार ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.

वहीं, 9 जून को भी अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, ''गैजेट्स टूटते हैं..लंबे समय तक चलते हैं. इसपर एक यूजर ने लिखा था,समय से सो जाया कीजिए वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी. इसपर अमिताभ ने रिप्लाई दिया, '' मेरे मरने की बात करने के लिए धन्यवाद, ईश्वर की कृपा.

काम को लेकर बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार नाग अश्विन की 2024 की फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आए थे. इसके बाद वह रजनीकांत के साथ फिल्म वेट्टैयान में दिखाई दिए थे.
यह भी पढ़ें-रेखा या जया बच्चन नहीं, इस हसीना को Amitabh Bachchan ने ट्रक भरकर भेजे थे गुलाब के फूल
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.