Advertisement

'है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया' Operation Sindoor पर बोले Amitabh Bachchan, पहलगाम अटैक पर भी कही ये बात

भारत के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर आखिरकार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस दौरान भारचीय सेना का भी समर्थन किया है.

Latest News
'है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया' Operation Sindoor पर बोले Amitabh Bachchan, पहलगाम अटैक पर भी कही ये बात

Amitabh Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 10 अप्रैल को युद्ध विराम लग गया था, लेकिन उसके कुछ घंटों बाद वापस से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया. सीजफायर को लेकर बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स ने रिएक्ट किया है. वहीं, 7 मई को भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाया गया था. जहां पर पीओजेके और पाकिस्तान के 9 आतंकी शिविरों पर हमला किया गया था, जिसमें 100 आतंकी मारे गए थे. इसी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रिएक्ट किया है. उन्होंने पहलगाम अटैक को लेकर भी अपने विचार साझा किए है. अमिताभ ने कविता के जरिए पूरी घटना पर अपने विचार व्यक्त किए है. 

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पहलगाम में हुई दुखद घटना के बारे में जिक्र किया है और भारतीय सेना के ऑपरेशन के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है. एक्टर ने लिखा, '' T 5375 -छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया. जब पत्नी ने कहा "मुझे भी मार दो. तो राक्षस ने कहा “ नहीं. तू जाके, " …. " को बता. 

अमिताभ ने इसके आगे अपने पिता की कविता को याद किया और लिखा,  “बेटी की, मन स्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी.मानो, वो बेटी  " …. “  के पास गई, और कहा   :“ है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया “ .. (बाबूजी की पंक्ति) तो  “ …. “ ने  दे दिया सिंदूर. OPERATION SINDOOR. जय हिन्द. जय हिन्द की सेना.तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी. कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ. अग्नि पथ! अग्नि पथ ! अग्नि पथ.

यह भी पढ़ें- नैनीताल के इस स्कूल से पढ़े हैं अमिताभ बच्चन, जानें कितनी है फीस

अमिताभ ने साधी थी चुप्पी

बता दें कि अमिताभ बच्चन लंबे वक्त से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर चुप थे. यहां तक कि उन्होंने पहलगाम हमले पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया था, जिसके कारण फैंस उनसे लगातार इन घटनाओं को लेकर रिएक्ट करने को कह रहे थे.

यह भी पढ़ें- 'कभी स्टैंड ले लिया करो', पहलगाम अटैक पर अमिताभ बच्चन ने साधी चुप्पी, तो हुए ट्रोल

भारत-पाकिस्तान सीजफायर

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसमें एक नेपाली नागरिक भी मारा गया था. इस घटना के बाद पूरे देश भर में लोगों के अंदर आक्रोश भरा हुआ था, जिसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया गया और इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की गई. वहीं, 10 अप्रैल की शाम को सीजफायर लागू किया गया था, लेकिन महज चार घंटों बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement