Advertisement

अमिताभ बच्चन वाली Don के डायरेक्टर का हुआ निधन, फरहान अख्तर ने जताया दुख

Amitabh Bachchan की फिल्म Don के डायरेक्टर Chandra Barot का निधन हो गया है. इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

Latest News
अमिताभ बच्चन वाली Don के डायरेक्टर का हुआ निधन, फरहान अख्तर ने जताया दुख

Don director 

Add DNA as a Preferred Source

1978 में आई फिल्म 'डॉन' ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. इसके हर एक सीन, डायलॉग से लेकर गानों को लोग आज भी पसंद करते हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. इस फिल्म ने उन्हें और भी ज्यादा पॉपुलर बना दिया था. इसी बीच एक दुख भरी खबर सामने आई है. दिग्गज फिल्म निर्माता और डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 साल की आयु में निधन हो गया.

अमिताभ बच्चन स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्म डॉन के निर्देशन के लिए जाने जाने वाले चंद्र बरोट का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. उन्हें बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था पर उनका निधन हो गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्र बरोट की पत्नी दीपा बरोट ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दिवंगत फिल्म निर्माता पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे. 

वहीं फरहान अख्तर ने पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया. उन्होंने चंद्र बरोट को 'ओजी डॉन' कहा है. एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ बरोट नजर आए हैं. ये पुरानी तस्वीर 1978 की फिल्म डॉन के सेट की हो सकती है.

ये भी पढ़ें: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, किडनी फेलियर के कारण इस एक्टर का हुआ निधन

डॉन के अलावा, चंद्रा बारोट को 1970 के दशक में दिवंगत दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के साथ उनके जुड़ाव के लिए भी याद किया जाता है. बरोट ने पूरब और पश्चिम, यादगार, शोर और रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement