Advertisement

Amitabh Bachchan को भगवान मानती है America की ये फैमिली, घर पर लगवाई आलीशान मूर्ति

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के कई फैंस आए दिन हैरान कर देने वाले कारनामे करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में अमेरिका (America) की एक फैमिली (Amitabh Bachchan Fan Family) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है जिसने साबित कर दिया है कि बिग बी की कितनी बड़ी फैन है.

Latest News
Amitabh Bachchan को भगवान मानती है America की ये फैमिली, घर पर लगवाई आलीशान मूर्ति

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की फैन है अमेरिका की फैमिली

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने क्विज शो केबीसी 14 की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. अमिताभ बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक यूं ही नहीं कहे जाते हैं , उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है. वहीं, हाल ही में एक ऐसी फैमिली जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है जो अमिताभ बच्चन की क्रेजी फैन (Amitabh Bachchan Fan Family) है. अमेरिका (America) में रहने वाली ये फैमिली ने अपने घर के बाहर बिग बी की आलीशान मूर्ति बनवाई है. इस मूर्ति और अमिताभ के क्रेजी फैंस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है.

यूएसए की एक भारतीय फैमिली रहती है जिसका हर एक सदस्य अमिताभ बच्चन को भगवान की तरह मानाता है. इस फैमिली में अमिताभ का क्रेज इतना है कि परिवार के सभी लोगों ने मिलकर उनका स्टैच्यू अपने घर के बाहर लगवाया है. वहीं, अमिताभ बच्चन की इस मूर्ति की चर्चाएं दूर-दूर तक फैल रही हैं. इस तस्वीर को देखने के लिए तगड़ी भीड़ जुट गई है. सभी इस फैमिली की अमिताभ की मूर्ति के साथ हैरान कर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों से जाहिर है कि अमिताभ इस परिवार के लिए कितने खास हैं.

ये भी पढ़ें- KBC 14 Live: दो दिनों तक गेम खेलने के बावजूद कंटेस्टेंट ने जीते सिर्फ 10 हजार, जानें कैसे हुआ ब्लंडर

अमिताभ की मूर्ति वाली ये तस्वीरें गोपी शेठ नाम से बने अकाउंट पर शेयर की गई हैं जिसके उद्घाटन में कई अमेरिकी भी शामिल हुए थे. उद्घाटन समारोह में थोड़े बहुत नहीं बल्कि 600 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी की मूर्ति लगवाने वाले परिवार की तरफ से फैमिली मेंबर गोपी सेठ ने बताया कि अमिताभ बच्चन उनके और उनकी पत्नी के लिए भगवान से कम नहीं हैं. वो रियल लाइफ में भी उनके परिवार के लिए प्रेरणा हैं. फैंस के प्रति अमिताभ का बर्ताव उन्हें खूब भाता है.

ये भी पढ़ें- KBC 14: कंटेस्टेंट की इस हरकत पर Amitabh Bachchan को आया गुस्सा? वीडियो हुआ वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement