Advertisement

Amitabh Bachchan ने फिर से अयोध्या में खरीदी जमीन, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Amitabh Bachchan ने फिर से अयोध्या में जमीन खरीदी है. इसकी कुछ डिटेल सामने आई हैं. इससे पहले भी बिग बी ने वहां पर जमीनें खरीदी हैं.

Latest News
Amitabh Bachchan ने फिर से अयोध्या में खरीदी जमीन, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
Amitabh Bachchan
Add DNA as a Preferred Source

Amitabh Bachchan Ayodhya Property: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भारत के जाने माने सितारे हैं. उनकी फैन फॉलोइंग से लेकर नेटवर्थ की खूब चर्चा होती है. 82 साल की उम्र में भी वो एक्टिंग करते हैं. बिग बी ना केवल एक्टिंग के जरिए बल्कि कुछ बिजनेस के जरिए भी कमाई करते हैं. वो रियल एस्टेट में भी एक्टिव हैं. इसी बीच खबरें आई हैं कि एक्टर ने अयोध्या (Amitabh Bachchan ayodhya plot) में अपनी चौथी प्रॉपर्टी खरीदी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अयोध्या में उन्होंने 25,000 वर्ग फुट का एक बड़ा प्लॉट खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, अमिताभ ने अयोध्या में 25,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा है. इसकी कीमत करोड़ों में है. खबर की मानें तो इस जमीन की कीमत 40 करोड़ रुपये है. कथित तौर पर ये सरयू नाम के एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट के पास है. पहले भी बिग बी वहां इंवेस्टमेंट कर चुके हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर बिग बी की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

इससे पहले मार्च में भी खबर थी कि एक्टर ने अयोध्या में एक जमीन खरीदी थी. ये जमीन राम मंदिर से करीब 10 किलोमीटर की दूर पर ली गई है. ये करीब 54,454 वर्ग फुट की है. ये अयोध्या के तिहूरा माझा इलाके में है और ये 2 बीघा जमीन है. जानकारी के मुताबिक ये जमीन 'हरिवंश राय बच्चन' ट्रस्ट के नाम पर खरीदी गई थी.

ये भी पढ़ें: जब गुस्से में लाल अमिताभ बच्चन ने रेखा पर उठाया था हाथ, ये महिला बनी थी लड़ाई की वजह!

365 दिनों में बिग बी ने कमाए थे 350 करोड़

पिंकविला की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक बच्चन ने 2024-25 वित्तीय वर्ष में 350 करोड़ की कमाई की थी. इसमें 120 करोड़ का टैक्स बनता है. उनकी कमाई फिल्में, ब्रांड प्रमोशन, और कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करके होती है. अभी भी वो 82 की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने 365 दिनों में कमाए 350 करोड़, शाहरुख खान को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों की लिस्ट में शामिल

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement