बॉलीवुड
Amitabh Bachchan के बेटे Abhishek आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर बिग बी ने एक Rare फोटो शेयर की है और अपने बेटे के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है.
महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इकलौते बेटे और जाने मानें एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का आज 49वां बर्थडे है. अभिषेक भले ही अपने पिता जितनी बड़ी पहचान ना बना पाए हों पर उनका फिल्मी सफर ठीक ठाक रहा है. कुछ फिल्मों और सीरीज में अभिषेक की एक्टिंग को काफी सराहा गया. इसी बीच इस खास मौके पर बिग बी ने अपने बेटे की एक अनसीन फोटो शेयर की. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अभिषेक के पैदा होने के बाद की है.
अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपने बेटे के बर्थडे के मौके पर एक ब्लॉग शेयर किया. उन्होंने इसके साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा. बिग बी ने अभिषेक के जन्म के दिन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है.इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अमिताभ एक अस्पताल के वार्ड में खड़े नजर आ रहे हैं. वो नर्सों से घिरे हुए हैं. वहीं नवजात अभिषेक को इनक्यूबेटर में देखा जा सकता है.
तस्वीर के साथ, अमिताभ बच्चन ने एक भावनात्मक नोट लिखा. उन्होंने कहा 'और आज की रात एक आखिरी रात होगी .. अभिषेक 49 साल के हो गए .. और उनका नया साल आएगा .. 5 फरवरी, 1976 .. समय तेजी से बीत गया है .. !!!!'
ये भी पढ़ें: 'धन्य हूं कि तुम मेरे बेटे हो', Abhishek-Aishwarya की तलाक की अफवाहों के बीच Amitabh Bachchan ने की जूनियर के लिए दुआ

बिग बी ने आगे लिखा 'कभी-कभी मन को उत्तेजित करने और जो कहा जाना चाहिए, उसे व्यक्त करने की इच्छा होती है. मगर दुनियाभर में फैले सूचना ब्यूरो जरूरी नहीं कि आपकी लिखित भावनाओं को समझें, जिससे यह विकृत हो जाती है.'
ये भी पढ़ें: 'मुझे मेरी वाइफ पर गर्व', Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai को लेकर कही दिल की बात, खूब हो रही तारीफ
अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म रिफ्यूजी थी. इसमें उनके साथ करीना कपूर ने भी डेब्यू किया था. ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इसके बाद 2000 से 2004 तक अभिषेक की 20 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें से 17 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं. इसके बाद उन्हें फ्लॉप एक्टर का तगमा दे दिया गया था. हालांकि उन्होंने कुछ हिट फिल्में भी दीं जिसमें धूम, हाउजफुल 3, हैपी न्यू ईयर, धूम 2 और 3, बोल बच्चन, पा, दोस्ताना, बंटी और बबली शामिल हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.