बॉलीवुड
सरदार 3 (Sardaar ji 3) विवाद के बीच एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का सपोर्ट करते हुए अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने कहा है कि वो दिखावे के साथ कुछ नहीं करता है.
एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सरदार 3 (Sardaar ji 3) के चलते विवादों में घिरे हुए हैं. क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) भी शामिल है. हालांकि विवादों के चलते सरदार जी 3 को भारत के अलावा विदेशों में रिलीज किया गया है. लेकिन दिलजीत के बेपरवाह रवैये और घमंडी कमेंट के कारण उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें गद्दार तक कहा है. इन सभी के बीच अब फिल्म निर्माता इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया है. उन्होंने अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) के अपने लीड स्टार एक्टर दिलजीत का बचाव किया है.
इम्तियाज ने एनडीटीवी से बात करते हुए साफ किया कि वह चल रहे विवाद पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन दिलजीत के बारे में उन्होंने अपने विचार जरूर शेयर किए. उन्होंने कहा, '' मैं इस विवाद पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं दिलजीत को जानता हूं, इसलिए मैं कह सकता हूं कि उसमें देशभक्ति का जज्बा पूरा भरा हुआ है. वह धरती का बेटा है. आप उसके सभी म्यूजिक कॉन्सर्ट में देख सकते हैं, वह भारतीय झंडे के साथ दिखाई देता है.
डायरेक्टर ने आगे कहा, '' वह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो दिखावा करता है. दिखावे के साथ वह कुछ नहीं करता है. किसी ने उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा. अपने सभी कॉन्सर्ट के अंत में वह भारतीय झंडे के साथ कहता है, मैं पंजाब हूं.
दिलजीत दोसांझ को लेकर बात करें तो वह विवाद के बाद भी लगातार सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अपने गाने को इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर रहे थे. जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. हालांकि फिल्म की शूटिंग जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम हमले से पहले फरवरी में हुई थी. लेकिन दिलजीत के बर्ताव से लोग खासा नाराज है. यहां तक कि लोगों ने दिलजीत को आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 से भी हटाने की मांग की, लेकिन निर्माताओं ने इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है कि उन्हें हटाया जाएगा या नहीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.