बॉलीवुड
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की पंजाबी हॉरर कॉमेडी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar ji 3) के विवाद के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने एक्टर सिंगर का समर्थन किया है और उन्हें राष्ट्रीय संपत्ति बताया है.
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की पंजाबी हॉरर कॉमेडी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar ji 3) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म ऐसे तो भारत छोड़ विदेशों में 27 जून को रिलीज हो चुकी है. हालांकि इस मूवी के ट्रेलर रिलीज के बाद भारत में जमकर विवाद छिड़ा है. दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) और कुछ अन्य पाकिस्तानी कलाकार नजर आए हैं, जिसके बाद लोगों ने इसके बैन की मांग की और दिलजीत को जमकर ट्रोल भी किया. यहां तक कि लोगों ने दिलजीत को गद्दार भी कहा. हालांकि इन सभी चर्चाओं के बीच बीजेपी ने दिलजीत का सपोर्ट किया है और उन्हें राष्ट्रीय संपत्ति कहा है.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि दिलजीत दोसांझ एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं. उन्होंने कहा कि फेडरेशन ऑफ इंडिया वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज(FWICE) द्वारा सिंगर की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग गलत और चौंकाने वाली है.
यह भी पढ़ें- Sardaar ji 3 विवाद के बीच Imtiaz Ali ने Diljit Dosanjh पर दिया बड़ा बयान, बोले-दिखावे के साथ वो...
दोसांझ की फिल्म का बचाव करते हुए आर पी सिंह ने एक्स पर लिखा, ''दिलजीत दोसांझ सिर्फ एक मशहूर कलाकार ही नहीं हैं-वे एक राष्ट्रीय संपत्ति और भारतीय संस्कृति के वैश्विक राजदूत हैं. FWICE द्वारा अनजाने में और घटना से पहले की गई फिल्म शूटिंग के लिए उनकी भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग न केवल अनुचित है, बल्कि चौंकाने वाली भी है. पाकिस्तानी अभिनेत्री वाली यह फिल्म पहलगाम हमले से पहले ही शूट की गई थी. अगर कोई नाराज़गी है, तो उसे बहिष्कार के ज़रिए या फिर भारत में फिल्म न दिखाए जाने की अपील करके व्यक्त किया जा सकता है, लेकिन दिलजीत की देशभक्ति पर हमला करना और ऐसा बड़ा कदम उठाने की मांग करना पूरी तरह से तर्कहीन है.
उन्होंने आगे लिखा, '' पहलगाम की घटना से कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था. क्या तब FWICE या अन्य ने इस पर आपत्ति जताई थी?टीवी न्यूज़ चैनल टीआरपी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पाकिस्तानी मेहमानों को आमंत्रित करते हैं. क्या अब उन एंकरों को भी अपनी नागरिकता छोड़ देनी चाहिए? राष्ट्रवाद को कमतर न आंके या देशभक्ति को हथियार न बनाएं. FWICE को अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए - हमारी अपनी प्रतिभा को इस तरह निशाना बनाना हमारी नैतिक स्थिति को कमजोर करता है.
.@diljitdosanjh is not just a celebrated artist—he's a national asset and a global ambassador of Indian culture. FWICE’s call to revoke his Indian citizenship over an inadvertent and pre-incident film shoot is not only unfair but shockingly disproportionate.
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) June 27, 2025
The film featuring a…
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh और पाकिस्तानी आर्टिस्ट को सपोर्ट करना इस पंजाबी एक्टर के लिए पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR
दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचनाओं पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि ये फैसला उनके कंट्रोल में नहीं है. वहीं, FWICE ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ उनके काम करने पर आपत्ति जताई है. फेडरेशन ने भारत सरकार को लेटर लिखकर फिल्म और इसके निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार और भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सवाल उठाया, "वे उरी, पुलवामा या मुंबई हमले या पाकिस्तान द्वारा हमारे देश पर किए गए कई अन्य हमलों को कैसे भूल गए हैं?" साथ ही दिलजीत के लापरवाह रवैये के अलावा ऑपरेशन सिंदूर और भारत के खिलाफ हानिया आमिर के बयान की निंदा न करने पर भी फेडरेशन ने नाराजगी जाहिर की.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.