बॉलीवुड
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) स्टारर विवादित फिल्म सरदार जी 3(Sardaar ji 3) भारत में बैन के बाद भी पाकिस्तान में इस फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया है और अच्छी कमाई भी की है.
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) स्टारर विवादित फिल्म सरदार जी 3(Sardaar ji 3) , 27 जून को भारत छोड़ विदेशों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज की गई है और वहां पर इस फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिली है. जिसने पाकिस्तानी में पिछली भारतीय फिल्मों के भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भारत पाकिस्तानी विवाद के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग के कारण सरदार जी 3 को देश में बैन कर दिया गया है. इसी कारण निर्माताओं ने फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया है.
इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज हुई सरदार जी 3 ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर पाकिस्तान में लगभग 9 करोड़(USD 500,000)की कमाई की है. जिसने पाकिस्तान में किसी भी भारतीय फिल्म के तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है. वहीं, दिलजीत दोसांझ ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिनेमाघरों में अपनी फिल्मों का आनंद लेते पाकिस्तानी दर्शकों की क्लिप पोस्ट की है.
कराची में मल्टीप्लेक्स के मालिक और एक डिस्ट्रीब्यूटर नदीम मांडवीवाला ने फिल्म के शानदार परफॉर्मेंस के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि सरदार जी 3 ने अपने शुरुआती सप्ताह में ही लगभग 9 करोड़ पाकिस्तानी रुपये कमा लिए हैं. मांडवीवाला ने कहा, '' मुझे लगता है कि हमारे सिनेमाघरों में किसी भी भारतीय या पाकिस्तानी फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे अच्छी शुरुआत है. मुझे लगता है कि टिकट की ऊंची दरों और मौसम के बाद भी, दर्शक गर्मी की छुट्टियों के कारण बाहर आए हैं और पाकिस्तानी लोग अभी भी बड़े पर्दे पर अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के Sardaar ji 3 विवाद पर Naseeruddin Shah ने ली एंट्री, सिंगर के सपोर्ट में कही ये बात
बता दें कि 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर बैन के बाद हाल के वर्षों में पाकिस्तान में सिनेमाघरों की संख्या कम होती जा रही है. भारतीय फिल्मों पर जारी बैन के बाद भी सरदार जी 3 को पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई और इसे देशभर में रिलीज किया गया और इस फिल्म को वहां पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला.
यह भी पढ़ें- 'हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप का है', Diljit Dosanjh पर भड़के Abhijeet Bhattacharya, देखें वायरल वीडियो
फिल्म का डायरेक्शन अमर हुंदल ने किया है और इसका निर्माण व्हाइट हिल स्टूडियो के साथ मिलकर किया गया है. साल 2012 और साल 2015 में रिलीज हुई पहली दो फिल्मों के बाद यह सरदार जी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.