Advertisement

Kareena Kapoor को लेकर Ameesha Patel ने किया खुलासा, 'कहो ना प्यार है' से बेबो के निकाले जाने की बताई वजह

अमीषा पटेल(Ameesha Patel) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार(Kaho Na Pyaar Hai) से करीना कपूर के निकाले जाने की वजह बताई है.

Latest News
Kareena Kapoor को लेकर Ameesha Patel ने किया खुलासा, 'कहो ना प्यार है' से बेबो के निकाले जाने की बताई वजह

Ameesha Patel Kareena Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमीषा पटेल(Ameesha Patel) और सनी देओल(Sunny Deol) स्टारर फिल्म गदर 2(Gadar 2) इन दिनों लोगों की जुबान पर चढ़ी हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की है. गदर 2 की टीम इन दिनों फिल्म की सफलता एंजॉय कर रही हैं. वहीं, शनिवार की देर रात इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी. अमीषा पटेल भी अपनी फिल्म की सक्सेस का मजा ले रही हैं. सालों बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी कर तहलका मजा दिया है. गदर 2 के सक्सेस के बीच अमीषा पटेल ने हाल ही में बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार(Kaho Na Pyaar Hai) है को लेकर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में करीना कपूर(Kareena Kapoor) को रिप्लेस करने को लेकर खुलासा किया है. 

दरअसल, बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार हो को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट सबसे पहले करीना कपूर को कास्ट किया गया था. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग की भी शुरुआत हो चुकी थी. हालांकि करीना और फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन के बीच कुछ चीजें नहीं फिट नहीं बैठी, जिसके कारण दोनों की अनबन भी हुई और बाद में राकेश जी ने करीना को फिल्म से बाहर कर दिया था. 

राकेश रोशन से कहो ना प्यार की लीड एक्ट्रेस को लेकर परेशान

इसके साथ ही अमीषा ने बताया कि ऋतिक रोशन की मां पिंकी आंटी काफी ज्यादा शॉक्ड थी. एक्ट्रेस ने कहा कि राकेश जी की पत्नी पिंकी आंटी ने मुझे बताया था कि इस तरह से फिल्म की शूटिंग बीच में बंद होने से काफी हैरान थीं. क्योंकि यह ऋतिक की पहली फिल्म थी और इसके जरिए वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे. फिल्म में काफी पैसा लगा था. इन सभी के कारण राकेश काफी परेशान थे और इस दौरान उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस कहा से लाए. 

ये भी पढ़ें- Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे Kartik Aaryan और Sara Ali Khan, लगाया एक दूसरे को गले

राकेश रोशन ने अमीषा पटेल को शादी में देख फिल्म की थी ऑफर

अमीषा ने आगे बताया कि पिंकी आंटी ने मुझे बताया था कि एक दिन राकेश जी ने मुझे किसी शादी में देखा था और देखते ही उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए हीरोइन के तौर पर फाइनल कर दिया था. हालांकि राकेश जी को डर था कि मैं फिल्म के लिए मना न कर दूं और इसके बाद मुझे मेरी बॉलीवुड की पहली फिल्म ऑफर हुई थी. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि राकेश जी हमेशा कहते थे कि मैंने इस लड़की को जो भी सिखाया उसने सभी काम को बहुत अच्छे तरीके से किया. 

ये भी पढ़ें- Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला, शाहरुख, सलमान और आमिर समेत पहुंचे ये कलाकार

कहो ना प्यार है रही थी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

आपको बता दें कि अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन ने फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसके साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. वहीं, इन दिनों अमीषा पटेल गदर 2 को लेकर काफी खुश हैं. उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और फिल्म ने 500 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement