Advertisement

Pushpa 2 के बाद भी नहीं थमेगा Allu Arjun का जलवा, Pushpa 3 को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) ने हाल ही में पुष्पा 3 (Pushpa 3) को लेकर अपडेट शेयर किया है, जो कि फैंस के लिए बेहद खुशी की खबर है.

Latest News
Pushpa 2 के बाद भी नहीं थमेगा Allu Arjun का जलवा, Pushpa 3 को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

Pushpa 2

Add DNA as a Preferred Source

अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज(Pushpa The Rise) बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और लोगों ने इसे खूब सराहा भी था. वहीं, फिल्म का पहला पार्ट हिट होने के बाद एक्टर अल्लू और रश्मिका इसके सीक्वल की तैयारी में जुटे हुए हैं. फिल्म Pushpa 2 The Rule की लगातार शूटिंग जारी है और यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, पुष्पा 2 की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के लिए पुष्पा 3 (Pushpa 3) को लेकर एक एक्साइटिंग खबर शेयर की है. 

दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन जर्मनी में हैं, क्योंकि पुष्पा फ्रेंचाइजी की एक सिजल रील को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के यूरोपीय फिल्म मार्केट के मौके पर दिखाया जा रहा है, ताकि इसे इंटरनेशनल दर्शकों के लिए एक ब्रांड के तौर पर स्थापित किया जा सके. इसके साथ ही पुष्पा के पहले पार्ट यानी की पुष्पा द राइज की भी स्क्रीनिंग होगी. पुष्पा 2 द रूल की रिलीज से पहले एक्टर ने इसके पार्ट को लेकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में वैरायटी को बताया कि आप डेफिनेटली से पार्ट 3 की उम्मीद कर सकते हैं. हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हमारे पास एक्साइटिंग आइडियाज भी लाइनअप में हैं. 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के लिए फीस नहीं ले रहे Allu Arjun? इस स्ट्रैटेजी से कमा लेगें करोड़ों रुपये, जानें आखिर क्या है मामला

पुष्पा 2 पर अल्लू अर्जुन ने कही ये बात

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 द रूल के बारे में एक्साइटिंग डिटेल्स भी शेयर की हैं. उन्होंने इस दौरान कहा कि पुष्पा 2 की पुष्पा द राइट की तुलना में बहुत अलग होने वाली है, जो आपने पुष्पा 1 में देखा है, क्योंकि यह एक लोअर पार्ट है, जो भी स्पेक्ट्रम आपने देखा है. वहीं, पुष्पा 2 में आप हाईएस्ट स्पेक्ट्रम देखेंगे. इसलिए आप उसे बहुत अलग लेवल पर देखने वाले हैं. इस स्पेक्ट्रम में, हाई स्केल, कैरेक्टर और परेशानियों की तुलना में बहुत बड़ा लेवल होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के लिए Allu Arjun ने चार्ज की इतनी मोटी रकम, बन गया नया रिकॉर्ड

पुष्पा 2 में होगा जबरदस्त एक्शन

वहीं, अल्लू अर्जुन ने भी कहा कि उनकी फिल्म पुष्पा 2 नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज होगी. फिल्म में पुष्पा द राइज में पुलिस ऑफिसर का रोल निभाने वाले फहद फासिल भी नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. 

पुष्पा द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को मिला नेशनल अवॉर्ड

फिल्म पुष्पा द राइज का निर्देशन सुकुमार के द्वारा किया गया है. इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. इस फिल्म में श्रीवल्ली की भूमिका में रश्मिका मंदाना नजर आई हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement