Advertisement

Pushpa 2 को लेकर Allu Arjun ने लीक की बड़ी डिटेल, सुनते ही चिल्ला उठे फैंस-Video

Allu Arjun ने Pushpa 2 में अपने डायलॉग का खुलासा कर दिया है. एक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Pushpa 2 को लेकर Allu Arjun ने लीक की बड़ी डिटेल, सुनते ही चिल्ला उठे फैंस-Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा : द राइज (Pushpa: The Rise) 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. पुष्पा ने आते ही बॉक्स ऑफिस ऐसा धमाल मचाया था जिसकी धूम आज तक कायम है. फिल्म का डायलॉग 'झुकेगा नहीं' भी अभी तक लोगों की जबान पर चढ़ा हुआ है. वहीं, फैंस को खुशखबरी देते हुए पिछले दिनों 'पुष्पा 2' की भी शूटिंग शुरू कर दी गई है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस दूसरे पार्ट 'पुष्पा: दर रूल' (Pushpa 2: The Rule) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सब के बीच अब अल्लू अर्जुन ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. 

बता दें कि एक तरफ जहां फैंस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर से ही बेहद एक्साइटिड थे, वहीं दूसरी ओर इस एक्साइटमेंट को चार गुना और बढ़ाते हुए अल्लू अर्जुन ने उनके तकिया कलाम का खुलासा कर दिया है. जी हां, हाल ही में एक्टर एक इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने फैंस के बीच जाकर खुलासा कर दिया कि पुष्पा 2 में उनका डायलॉग क्या होने वाला है. इस इवेंट का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- Raveena Tandon को फैन ने भेजीं अश्लील तस्वीरें, पति पर किया हमला, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत डर लगता...  

अल्लू अर्जुन ने दिया बड़ा अपडेट
वीडियो की शुरुआत में फैंस की भीड़ देखकर एक्टर कहते हैं, 'मुझे पता है आप सब पुष्पा 2 से जुड़ी अपडेट जानना चाहते हैं, मेरे पास एक छोटी सी अपडेट है.' एक्टर की इतनी बात सुनने के बाद ही वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं. हर कोई बेसब्री से उनकी बात पूरी होने का इंतजार कर रहा था. तभी अल्लू अर्जुन कहते हैं, 'पुष्पा 1 में मेरा डायलॉग 'झुकेगा नहीं' था और पुष्पा 2 में 'बिल्कुल झुकेगा नहीं' होगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि सब कुछ पॉजिटिव रहेगा. मैं फिल्म को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि ऐसा ही उत्साह आपको भी होगा.'

यहां देखें Allu Arjun का वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt-Ranbir Kapoor के बच्चे की झलक पाने को बेकरार फैंस, वायरल हुईं ये Photos

बता दें कि फैंस लंबे समय से फिल्म के पार्ट 2 का बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं.  वहीं, मेकर्स ने भी लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार पिछले दिनों 'पुष्पा द रूल' की शूटिंग शुरू कर दी है.  मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि पार्ट 1 की तरह ही पार्ट 2 भी आते ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement