Advertisement

Alia Bhatt: अपने बेबी शावर में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस, दोस्त और फैमिली ने लुटाया ढेर सारा प्यार

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. आज एक्ट्रेस के बेबी शावर का फंक्शन हुआ जिसमें उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए.

Latest News
Alia Bhatt: अपने बेबी शावर में बेहद खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस, दोस्त और फैमिली ने लुटाया ढेर सारा प्यार

Alia Bhatt आलिया भट्ट 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर जल्द ही नन्हे से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. आज मुंबई में आलिया भट्ट की गोद भराई (Alia Bhatt Baby Shower) का फंक्शन हुआ जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए हैं. बेबी शावर का ये फंक्शन कपल के मुंबई स्थित घर वास्तु में आयोजित हुआ है. इस दौरान आलिया की सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor) के साथ नजर आईं. साथ ही मॉम-टू-बी की भी पहली फोटो सामने आ गई है. आलिया अपने बेबी शावर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार वाले और दोस्त कपल के पहले बच्चे का जश्न मनाने के लिए इकट्ठे हुए. अपने बेबी शावर में आलिया ने येलो कलर का आउटफिट पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

वहीं इस फंक्शन में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, समारा साहनी (Samara Sahni), महेश भट्ट (Mahesh bhatt), करिश्मा कपूर (Karisma kapoor), अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji), पूजा भट्ट (Pooja bhatt), बबीता कपूर (Babita Kapoor) और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) समेत कई सेलेब्स पहुंचे. ये फंक्शन उसी घर में हो रहा है जिसमें आलिया और रणबीर ने अप्रैल में शादी की थी.

ये भी पढ़ें: Alia-Ranbir: बेड पर आलिया की इस आदत से परेशान हैं पति रणबीर, शेयर किया अपना दुख!

बता दें कि इसी साल अप्रैल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने घर वास्तु में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. आलिया ने जून में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने लिखा था: "हमारा बच्चा... जल्द ही आ रहा है."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement