Advertisement

RRR की वजह से Alia Bhatt को हॉलीवुड में मिला इतना बड़ा अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर दिखाया सबूत

Alia Bhatt को फिल्म RRR के लिए हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड में हिस्सा मिल गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक्साइटमेंट जाहिर की है.

Latest News
RRR की वजह से Alia Bhatt को हॉलीवुड में मिला इतना बड़ा अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर दिखाया सबूत

Alia Bhatt Won Award For RRR At HCA: आलिया भट्ट को मिला अवॉर्ड

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR को लेकर साउथ से लेकर हॉलीवुड तक हलचल मची हुई है. इस दौरान चारों तरफ जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) की ही बातें हो रही हैं लेकिन अब इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt Award For RRR) को भी पहचान मिल गई है. शुरुआत में फिल्म में आलिया को उनके छोटे रोल के लिए खूब ट्रोल किया गया था. वहीं, अब इसी फिल्म की वजह से एक्ट्रेस को हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में तगड़ा सम्मान मिला है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसका सबूत भी दिखाया है.

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड ईवेंट 'हॉलीवुड क्रिटिक्स अवॉर्ड्स' में जगह मिली है. उन्हें इस अवॉर्ड्स में RRR के लिए सम्मानित किया गया है. आलिया भट्ट को HCA के दौरान 'स्पॉटलाइट' अवॉर्ड से नवाजा गया है. ये अवॉर्ड आलिया को जूनियर एनटीआर के साथ दिया गया है. RRR में आलिया और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को 'स्पॉटलाइट' दिया गया है. इस दौरान आलिया की पावरपैक्ड परफॉर्मेंस और खूबसूरती की जमकर तारीफें हुईं.

ये भी पढ़ें- Rocky aur Rani ki Prem Kahani में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी आलिया भट्ट, फिल्म के सेट से लुक हुआ लीक

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस अवॉर्ड का ऐलान किया है और लिखा है कि 'RRR के फैंस ' आलिया ने इस अवॉर्ड की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- 'हम आपके साथ जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट के अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं, जो हम उन्हें अगले हफ्ते भेज देंगे'. आलिया ने भी इस अवॉर्ड की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्साइटमेंट जाहिर की है. बता दें कि फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे और आलिया भट्ट- अजय देवगन कैमियो करते दिखे थे.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt प्राइवेट Photo लीक करने वालों पर लेंगी तगड़ा एक्शन, Mumbai Police संग उठाया ये कदम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement