Advertisement

Alia Bhatt को नाचते गाते देख लोगों हो गई 'चुल्ल', वीडियो पर कमेंट्स देख आंखें बंद कर लेंगे आप

Alia Bhatt का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो रैप करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो की वजह से आलिया ट्रोल्स ने निशाने पर आ गई हैं.

Alia Bhatt को नाचते गाते देख लोगों हो गई 'चुल्ल', वीडियो पर कमेंट्स देख आंखें बंद कर लेंगे आप

Alia Bhatt Video Viral: आलिया भट्ट का वीडियो वायरल (Photo Credit- @qualiteaposts/Twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिल्मों से ब्रेक लेकर पर्सनल लाइफ इंजॉय कर रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. हाल ही में आलिया का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आलिया का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक अवॉर्ड इवेंट पर परफॉर्म करते हुए रैप (Alia Bhatt Rap Video) करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर फैंस उनके एक्सपेरिमेंट की तारीफें कर रहे हैं लेकिन वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं. कई ट्रोल्स ने उनके गाने की तुलना ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) से कर डाली है.

दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस थ्रोबैक वीडियो में आलिया पिंक टॉप और रिप्ड जींस पहने दिखाई दे रही हैं. उनके पीछे गई बैक ग्राउंड डांसर्स नजर आ रहे हैं. ये वीडियो 2017 अवॉर्ड इवेंट आईफा का बताया जा रहा है, जिसमें आलिया ने डांस के साथ- साथ हाथ में माइक लेकर परफॉर्मेंस दी थी. उन्होंने लाइव ऑडिएंस के सामने रैप किया था. ये रैप वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. यहां देखें आलिया का रैप वीडियो-

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर Alia Bhatt को दिया ऐसा गिफ्ट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस वीडियो में अवॉर्ड इवेंट पर कई दिग्गज स्टार्स आए हुए हैं, सेलेब्स के बीच एआर रहमान भी दिख रहे हैं. वहीं, इस इवेंट पर आलिया के इस रैप करने के बोल्ड मूव को तारीफें मिल रही हैं लेकिन एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'एआर रहमान अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रहे हैं'. एक अन्य ने लिखा 'मैं आलिया और ढिंचैक पूजा के बीच रैप बैटल देखने चाहता हूं'. इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- 'आलिया भट्ट अपने रैप से ढिंचैक पूजा को टक्कर दे रही हैं'.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt ने पपाराजी के सामने पति रणबीर कपूर पर लुटाया प्यार, सरेआम कर डाला किस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement