Advertisement

Ranbir Kapoor की Ex गर्लफ्रेंड्स के बारे में Alia Bhatt ने कही थी ऐसी बात, लिया दीपिका और कटरीना का नाम

Alia Bhatt ने अपने पति Ranbir Kapoor की एक्स गर्लफ्रेंड्स पर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने Katrina Kaif और Deepika Padukone का नाम भी लिया.

Latest News
Ranbir Kapoor की Ex गर्लफ्रेंड्स के बारे में Alia Bhatt ने कही थी ऐसी बात, लिया दीपिका और कटरीना का नाम

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बेटी राहा की परवरिश के साथ काम पर भी फोकस कर रहे हैं. आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जबरदस्त हिट साबित हुई है तो रणबीर की 'एनीमल' का पहला लुक सामने आ गया है. इस बीच पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए आलिया भट्ट का एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आलिया भट्ट ने अपने पति की एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर बात की है. जिसमें कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी आया है.

दरअसल, आलिया भट्ट का वायरल हो रहा ये वीडिया तब का है जब RRKPK की रिलीज के बाद वो करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में गई थीं. इस शो पर करण ने आलिया से पूछा कि वो दीपिका और कटरीना के अलावा रणबीर की बाकी एक्स- गर्लफ्रेंड के साथ दोस्ती क्यों नहीं रखती हैं. इस पर जवाब देने से पहले आलिया थोड़ी ठिठक गईं. फिर उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पति की एक्स- गर्लफ्रेंड के साथ दोस्ती रखने में कोई दिक्कत नहीं है. आलिया का कहना है कि वो सिर्फ यही जानती हैं कि रणबीर की एक्स दीपिका और कटरीना है, बाकियों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- क्या Priyanka Chopra ने छोड़ दी फिल्म Jee Le Zara? Farhan Akhtar ने बताया इसके पीछे का सच

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में दीपिका और कटरीना के अलावा रणबीर कपूर का नाम कंगना रनौत, सोनम कपूर, नरगिस फखरी, प्रियंका चोपड़ा और माहिरा खान के साथ जुड़ चुका है. हालांकि, इन डेटिंग अफवाहों पर रणबीर कपूर ने कभी खुलकर बात नहीं है. रणबीर कपूर ने आलिया को डेट करने के बाद 2022 के अप्रैल महीने में शादी कर ली थी. ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी. इसके बाद 2022 के जून में दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और आलिया- रणबीर नवंबर में बेटी राहा के पेरेंट्स बन गए.

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan क्यों करते हैं अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस संग काम, एक्टर ने बताई वजह

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement