Advertisement

Alia Ranbir की शादी में सबकुछ ठीक नहीं है? एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये मैसेज

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी में दरार की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं. वहीं, अब Koffee With Karan 8 के दौरान एक्ट्रेस ने इस पर सच्चाई बताई है.

Latest News
Alia Ranbir की शादी में सबकुछ ठीक नहीं है? एक्ट्रेस ने ऐसी खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये मैसेज

Alia Bhatt On Marriage Issue With Ranbir Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्ममेकर कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) के चैट शो पर जो कंटेस्टेंट आता है, हफ्ते भर की ट्रोलिंग साथ लेकर जाता है. हाल ही में शो पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक साथ पहुंची थीं. इसके बाद से ही दोनों के स्टेटमेंट्स को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. दोनों एक्ट्रेसेस ने शो पर अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बातें की और इस दौरान आलिया ने उन अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ उनकी शादी में आई दरार का दावा किया जा रहा था.

आलिया भट्ट से जब करण जौहर ने शादी में दरार की अफवाहों के बारे में पूछा तो आलिया ने जवाब में कहा कि 'ये इंटरनेट पर रोज का हो गया है. आज सर्जरी की अफवाहें, कल स्किन व्हाइटनिंग की और फिर शादीशुदा जिंदगी में दरार. लोगों की इस तरह की गलतफहमियों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. तुम्हें जो अच्छा लगता है करो, मैं भी वही करूंगी जो मुझे पसंद है'. इसके बाद आलिया ने ट्रोल करने वाले लोगों को मैसेज भी दिया है, उन्होंने कहा 'हाई मैं आलिया भट्ट हूं. अगर आपको मैसेज भेजकर अच्छा लगता है तो जरूर भेजिए और बीप के बाद अपनी बात कहिए'. ये भी पढ़ें- बेटी राहा की फोटो लीक होने पर रो पड़ी थीं आलिया भट्ट, पति ने यूं संभाला था मामला 

आलिया ने शादी में दिक्कतों की खबरों को झूठा साबित करते हुए रणबीर की जमकर तारीफें कीं. इसके साथ ही बेटी राहा के साथ रणबीर की क्यूट बॉन्डिंग के बारे में भी बताया. आलिया ने कहा 'वो राहा से बेहद प्यार करता है. वो उसे चिढ़ाता है, उसके साथ खेलता है. जब बच्ची को डकार की जरूरत होती है तो वो इसमें एक्सपर्ट बन गया'. आलिया ने बताया दोनों के बीच इस बात पर जरूर लड़ाई होती है कि राहा को गोद में कौन लेगा. इस पर करीना ने कहा कि 'ये इशारा है दूसरे बच्चे को लाने का'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement