Advertisement

PM Modi की स्पीच के बीच में सो गईं Alia Bhatt, बिजी नजर आए पति Ranbir Kapoor, जमकर हो गए ट्रोल

हाल ही में मुंबई के NMACC में IOC सेशन आयोजित हुआ जिसमें की बी-टाउन सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया. वहीं इस इवेंट से Alia Bhatt की फोटो सामने आई है जिसमें वो PM Modi की स्पीच के समय सोते हुए नजर आईं.

Latest News
PM Modi की स्पीच के बीच में सो गईं Alia Bhatt, बिजी नजर आए पति Ranbir Kapoor, जमकर हो गए ट्रोल

IOC Session at NMACC: Alia, Ranbir, Deepika, Shah Rukh 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीती शाम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 141वां अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सेशन आयोजित किया गया. इस इवेंट में कई राजनेताओं, खिलाड़ियों और अधिकारियों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरीं. इसी दौरान आलिया की एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देख लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है. 

IOC सेशन इवेंट में बी-टाउन स्टार्स की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं एक फोटो सामने आई है जिसमें दीपिका और शाहरुख को साथ बैठे देखा गया. उनके पीछे आलिया और रणबीर बैठे नजर आए हैं. वहीं आलिया भट्ट अपनी आंखें बंद किए हुए दिखाई देती हैं, जबकि रणबीर किसी चीज को देख रहे हैं, जिस पर फैंस को संदेह है कि वो अपना फोन देख रहे हैं. 

बस एक्ट्रेस इस फोटो के वायरल होते ही ट्रोल हो गईं. सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि एक्ट्रेस इवेंट में इतनी बोर हो गई हैं कि वो पावर नैप लेते हुए दिख रही हैं. एक शख्स ने लिखा 'आलिया को घर जाना है.' इसके अलावा लोग रणबीर कपूर को भी ट्रोल कर रहे हैं कि वो कहीं और बिजी हैं.

ये भी पढ़ें: Gender Equality पर लोगों को रास नहीं आई  Alia Bhatt की स्पीच, जमकर किया ट्रोल, बोले- कहना क्या चाहती हो

बता दें कि इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे और उन्होंने सेशन को संबोधित किया. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसी बॉलीवुड हस्तियां उपस्थित थीं और माना जा रहा है कि इसी दौरान आलिया सो गई थीं.

ये भी पढ़ें: पति Ranbir Kapoor को ट्रोल करने वालों को Alia Bhatt की दो टूक, इशारों में सुना दी खरी खोटी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement