Advertisement

Alia Bhatt ने साल के आखिरी दिन पर शेयर की बेटी Raha Kapoor की ये खास चीज, फैंस लुटा रहे प्यार

Alia Bhatt ने 2022 के आखिरी दिन फैंस के साथ अपनी बेटी Raha से जुड़ी खास चीज की झलक शेयर की है. इस फोटो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर प्यार लुटा रहे.

Latest News
Alia Bhatt ने साल के आखिरी दिन पर शेयर की बेटी Raha Kapoor की ये खास चीज, फैंस लुटा रहे प्यार

Alia Bhatt आलिया भट्ट 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट के लिए ये साल काफी खास रहा. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में ही उन्हें भर भर कर खुशियां मिलीं. इसी साल नवंबर में आलिया ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने राहा () रखा है. एक्ट्रेस ने यूं तो राहा की साफ झलक तो फैंस के साथ शेयर नहीं की है पर वो नन्ही परी से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं. हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेटी राहा कपूर के लिए 'सबसे खूबसूरत' बिस्तर सेट की एक झलक शेयक की. इस बेड सेट की खास बात ये है कि इसमें राहा का नाम लिखा हुआ है. 

आलिया भट्ट ने साल के आखिरी दिन एक प्यारी सी फोटो शेयर की जिसमें राहा के पिंक कलर के बिस्तर की झलक दिखाई दी. साथ ही इस गिफ्ट को भेजने के लिए एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त को थैंक्यू भी कहा. आलिया ने जो फोटो शेयर की उसमें सफेद अक्षर के साथ बच्ची का नाम सिलवाया गया था. इसके साथ ही उन्होंने अपनी दोस्त और ब्रांड को टैग करते हुए लिखा, "सबसे खूबसूरत बेडिंग सेट...धन्यवाद मेरी प्यारी रिया मासी." आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई तस्वीर के साथ कुछ इमोजी जोड़े.

raha

आलिया और रणबीर ने बेटी राहा की साफ झलक फैंस को नहीं दिखाई है और आगे भी ऐसी उम्मीद कम देखने को मिल रही है. बेटी के साथ कपल ने पहली फोटो शेयर की जिसमें राहा की एक धुंधली सी झलक दिखाई दे रही है. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने पहली बार बेटी Raha को लेकर की बात, दिल जीत लेगा ये वीडियो

हालांकि फैंस स्टार कपल की लाडली की एक झलक पाने क लिए काफी बेताब हैं पर उनका मानना है कि राहा की तस्वीर तब तक न खींची जाए जब तक वह छह महीने की नहीं हो जाती. इसके बाद आलिया खुद ही अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगेंगी. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: कुछ इस तरह से रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज, रोमांटिक फोटो देख फैंस बोले 'बेस्ट कपल'

आलिया ने बताया था कि उनकी बेटी का नाम दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने 'राहा कपूर' (Raha kapoor) रखा है. इसके साथ ही आलिया ने राहा नाम के कई मतलब भी बताए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement