Advertisement

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt को दिया सरप्राइज, 'बेबी' चिल्लाकर पति के गले से लिपटीं एक्ट्रेस

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. बीती रात मुंबई एयरपोर्ट से कपल का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया जिसे देख फैंस काफी खुश हो गए. पति को देखकर आलिया काफी खुश नजर आईं. दोनों के मिलने का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt को दिया सरप्राइज, 'बेबी' चिल्लाकर पति के गले से लिपटीं एक्ट्रेस

Alia Bhatt Ranbir Kapoor 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस समय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल हैं. दोनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं आलिया हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म कर के मुंबई वापस आ गई हैं. बीती रात जब आलिया मुंबई वापस लौटीं तो उनके पति रणबीर कपूर एयरपोर्ट के बाहर गाड़ी में उनका इंतजार कर रहे थे. पति को देख आलिया काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आईं और बेबी चिल्लाते हुए गले रणबीर के गले से लिपट गईं. इस खूबसूरत लम्हे का वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

आलिया भट्ट बीती रात अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ थ्रोन्स' की शूटिंग खत्म कर लंदन से मुंबई लौटीं तो उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर उनके पति रणबीर कपूर मौजूद रहे. इस दौरान रणबीर आलिया के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली. रणबीर को देख आलिया काफी एक्साइटेड हो गईं और वो जोर से 'बेबी' चिल्लाते हुए रणबीर के गले लग गईं. रणबीर आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान आलिया का बेबी बंप भी नजर आया.

लवबर्ड्स ने 14 अप्रैल 2022 को शादी करके फैंस को सरप्राइज दिया था. वहीं, शादी के दो महीने बाद ही आलिया की प्रेग्नेंसी ने फैंस को हैरान कर दिया. ​लोग अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक देखने के लिए एक्साइटेड हैं. फिलहाल आलिया ने हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी हैं.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt Baby Bump: लीक हो गईं आलिया की पहली बेबी बंप वाली फोटोज, देखकर इमोशनल हुए फैंस

फिलहाल आलिया हॉलीवुड मूवी के अलावा जल्द ही अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इसके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'डार्लिंग्स', 'जी ले जरा' और 'तख्त' जैसी फिल्में भी नजर आएंगी. वहीं, रणबीर जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को पापा बनने को लेकर है इस बात का डर, अब जाकर तोड़ी चुप्पी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement