Advertisement

Alia-Ranbir की बेटी दिखती है इतनी क्यूट, दिल थाम कर देखें वायरल हो रही ये Photo

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की बेटी की पहली तस्वीर लोगों के खोज निकाली है और ये तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Latest News
Alia-Ranbir की बेटी दिखती है इतनी क्यूट, दिल थाम कर देखें वायरल हो रही ये Photo

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Daughter Photo Viral: आलिया-रणबीर की बेटी की तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Alia-Ranbir Daughter: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. दोनों के घर नन्ही परी आई है और आलिया ने अपने सोशल अकाउंट के जरिए इस खुशखबरी का ऐलान किया है. इस पोस्ट पर आलिया-रणबीर को ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. उन्होंने इस ऐलान के साथ एक फोटो तो शेयर की है लेकिन अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है और इस स्टार बेबी की पहली झलक देखने को फैंस बेचैन हुए जा रहे हैं. यही वजह है कि हाल ही में आलिया-रणबीर की बेटी की एक तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा रही है.

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की बेटी की पहली तस्वीर वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत और प्यारी बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है और लोग इस बच्ची को आलिया-रणबीर की बेटी बता रहे हैं. हैरानी की बात ये भी है कि इस बच्ची का चेहरा, आलिया-रणबीर से मिल रहा है. कई लोगों का कहना है कि बच्ची की आंखें बिल्कुल रणबीर कपूर की तरह हैं और नाक आलिया की तरह है... लेकिन दिक्कत बस ये है कि आलिया-रणबीर की बेटी को अभी पैदा ही हुई है लेकिन वायरल हो रही तस्वीर में बच्ची उम्र में कुछ बड़ी लग रही है.

ये भी पढ़ें- Alia-Ranbir Baby: बेटी को गोद में लेते ही रो पड़े थे रणबीर कपूर...दोनों को देख ऐसा था आलिया का रिएक्शन

स्टार बेबी का चेहरा देखने को बेचैन हैं फैंस

जाहिर तौर पर ये आलिया-रणबीर की बेटी की असली तस्वीर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्ची का चेहरा देखने के लिए बेचैन फैंस ने किसी सॉफ्टवेयर की मदद से आलिया-रणबीर की बेटी का चेहरा निकाल लिया है और जैसे ही ये कंप्यूटराइज्ड तस्वीर सामने आई है, ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है. कई लोगों ने तो मान लिया है कि बड़ी होकर आलिया-रणबीर की बेटी कुछ ऐसी ही क्यूट और खूबसूरत दिखेगी.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt के बाद अब इस एक्ट्रेस के घर आया नन्हा मेहमान, पहली फोटो देखकर क्रेजी हुए फैंस

Alia Bhatt ने यूं दी थी खुशखबरी

बता दें कि आलिया ने बीते रविवार को अपने घर नन्ही परी आने की गुडन्यूज शेयर की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें शेर-शेरनी और उनका बच्चा नजर आ रहा था. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था कि 'और हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर...हमारी बेबी आ गई है और कितनी मैजिकल लड़की है. हम प्यार से भरे हुए हैं. ब्लेस्ट और ऑब्सेस्ड पेरेंट्स, आलिया और रणबीर'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement