Advertisement

Alia-Ranbir Baby Girl: मां बनने के बाद आलिया ने शेयर किया शानदार पोस्ट, बोलीं-हमारी बेबी आ गई...

Alia Bhatt के साथ-साथ दादी बनीं Neetu Kapoor ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो को शेयर कर खुशी जाहिर की है.

Alia-Ranbir Baby Girl: मां बनने के बाद आलिया ने शेयर किया शानदार पोस्ट, बोलीं-हमारी बेबी आ गई...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर किलकारी गूंजी है. कपल एक नन्हीं परी के मम्मी-डैडी बन चुके हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. वहीं, अब आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी पोस्ट कर फैंस को गुड न्यूज दी है.

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शेर-शेरनी और कब के कार्टन की फोटो शेयर कर लिखा, 'और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर. हमारी बेबी आ गई है और ये कितनी मैजिकल गर्ल है. हम प्यार से भरे हुए हैं. खुशनसीब हैं और पैरेंट्स बन गए हैं. आलिया और रणबीर की ओर से ढेर सारा प्यार.'   

यहां देखें Alia Bhatt की पोस्ट-

alia bhatt

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! मां बन गईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, फैंस को बेबी की पहली फोटो का इंतजार

वहीं, दादी बनीं नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आशीर्वाद.'

 

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने शादी से पहले ही कर ली थी मां बनने की तैयारी, दी थी ये हिंट

कपूर फैमली में आईं खुशियां
बता दें कि आलिया भट्ट को रविवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान हब्बी रणबीर भी उनके साथ थे. वहीं, आलिया ने 12 बजकर 5 मिनट पर बेटी को जन्म दिया. फिलहाल रणबीर कपूर, सोनी राजदान और नीतू कपूर सभी हॉस्पिटल में हैं. आलिया के मां बनने पर कपूर फैमली में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. 

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था. दोनों ने करीब पांच सालों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर इसी साल अप्रैल में अपने घर पर साथ फैरे लेकर ये कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो गया. इसके 2 महीने बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी भी शेयर की थी. वहीं, आज लंबे इंतजार के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक प्यारी बच्ची के पेरेंट्स बन चुके हैं.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement