Advertisement

Alia-Ranbir Baby: एक साल तक नहीं दिखेगी आलिया-रणबीर की बेटी की झलक, कपल ने दोस्तों के लिए भी रखी ये शर्तें

Virat Kohli और Anushka Sharma की तरह ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी फिलहाल अपनी बेटी को कैमरे से दूर रखना चाहते हैं.

Alia-Ranbir Baby: एक साल तक नहीं दिखेगी आलिया-रणबीर की बेटी की झलक, कपल ने दोस्तों के लिए भी रखी ये शर्तें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते रविवार को एक नन्हीं परी के पेरेंट्स बन चुके हैं. इस खबर के सामने आने के बाद से ही कपूर और भट्ट परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी. दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से लेकर नाना महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) तक, हर कोई घर में लाड़ली के आने पर भावुक कर देने वाले बयान दे चुका है. वहीं, फैंस भी कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. इन सब के बीच हर कोई आलिया और रणबीर की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेकरार है. हालांकि, इसके लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की तरह ही रणबीर और आलिया भी फिलहाल अपनी बेटी को कैमरे से दूर रखना चाहते हैं. इतना ही नहीं, कपल के दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी उनकी बेबी गर्ल से मिलना आसान नहीं होगा. आलिया और रणबीर ने नन्हीं परी से मिलने वालों के लिए कुछ शर्तें रखी हैं.

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu-Karan Singh Baby: बिपाशा बसु ने शेयर की बच्ची की पहली झलक, क्यूटनेस देख पिघल जाएगा दिल

बेबी की सेफ्टी के लिए Ranbir-Alia ने रखी शर्त
इन शर्तों के मुताबिक, जो भी आलिया भट्ट की बेबी से मिलने जाएगा, उसे बच्ची की तस्वीरें खींचने की परमिशन नहीं होगी. यानी आलिया और रणबीर ने अपनी प्रिसेंस से मिलने वालों के लिए नो-पिक्चर्स गाइडलाइन बनाई है. इसके अलावा बेबी गर्ल से मिलने से पहले हर किसी को अपना कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा. ये शर्तें पूरे एक साल के लिए लागू होंगी. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मीडिया और दोस्तों से अनुरोध किया है कि जब तक उनकी लाडली एक साल की ना हो जाए, तब तक वो इन नियमों का पालन करें.

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था. दोनों ने करीब पांच सालों तक एक दूसरे को डेट किया और फिर इसी साल अप्रैल में अपने घर पर साथ फैरे लेकर ये कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो गया. इसके 2 महीने बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी भी शेयर की थी. वहीं, लंबे इंतजार के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक प्यारी बच्ची के पेरेंट्स बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu Baby Shower Photos: बिपाश ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, स्लिट ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement