Advertisement

Jr NTR के बाद Hrithik Roshan की War 2 से जुड़ा एक और सुपरस्टार का नाम, फिल्म में नजर आने वाले हैं ये सितारे

Hrithik Roshan स्टारर War 2 को लेकर रोज नए अपडेट आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म से साउथ स्टार Jr NTR भी जुड़ गए हैं. अब इसमें बी-टाउन की एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है. पढ़ें पूरी अपडेट.

Latest News
Jr NTR के बाद Hrithik Roshan की War 2 से जुड़ा एक और सुपरस्टार का नाम, फिल्म में नजर आने वाले हैं ये सितारे

WAR 2 cast: Hrithik Roshan, Deepika Padukone & JR NTR 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म 'वॉर 2' (War 2) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. फिल्म से एक के बाद एक कई बड़े स्टार्स जुड़ रहे हैं. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर इस फिल्म में हाल ही में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की एंट्री हुई है. वो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं. वहीं वॉर 2 में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आ सकती हैं. इसी बीच खबर आई है कि फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जुड़ गई हैं. जी हां, आलिया के फिल्म से जुड़ने की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है. हालांकि इसे लेकर फिल्म के मेकर्स की तरफ से अपडेट आनी बाकी है. 

ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर नाम फाइनल नहीं हुआ है पर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और शारवरी वाघ पर विचार किया जा रहा है. एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, 'फीमेल लीड के रोल के लिए जिन तीन नामों पर विचार किया जा रहा है.' फिलहाल फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है पर आलिया और दीपिका को फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा.

बीते दिनों खबर थी कि ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वार 2' में जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं. वहीं इसके डायरेक्शन की कमान अयान मुखर्जी संभालने वाले हैं. कहा जा रहा है कि ये YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी, जिसमें 'टाइगर 3' के इवेंट्स भी दिखाए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे RRR स्टार Jr NTR, चार्ज की मोटी फीस, जानकर लगेगा झटका

वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर एनटीआर फिल्म में ऋतिक रोशन से भिड़ने वाले हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में एक्शन सीन और भी इंटेंस होने वाले हैं. इस साल के आखिर तक फ्लोर के आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की War 2 पर आया 'सबसे बड़ा अपडेट', जुड़ा इस स्टार का नाम, Tiger 3 से कनेक्शन पर खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement