Advertisement

Alia Bhatt को Hollywood में नहीं मिला हिरोइन का रोल? Heart Of Stone के इस वीडियो में कुछ सेकेंड में हुईं गायब

Heart of Stone Trailer: Alia Bhatt की पहली Hollywood फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस सुपरस्पाई एक्शन-थ्रिलर में एक्ट्रेस के साथ Gal Gadot और Jamie Dornan लीड रोल में नजर आने वाले हैं. हालांकि इस ट्रेलर में आलिया कुछ सेकेंड के लिए ही नजर आईं जिससे फैंस नाराज दिखे.

Latest News
Alia Bhatt को Hollywood में नहीं मिला हिरोइन का रोल? Heart Of Stone के इस वीडियो में कुछ सेकेंड में हुईं गायब

Alia Bhatt Heart of Stone Trailer

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन (Heart Of Stone) के ट्रेलर ने हलचल मचा दी है. इस फिल्म में आलिया के अलावा गैल गैडोट और जेमी डोर्नन ( Gal Gadot and Jamie Dornan ) लीड रोल में है. ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है. खास बात ये है कि अपनी पहली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म में आलिया निगेटिव रोल (Alia Bhatt in Negative role) में नजर आएंगी ऐसे में फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि ट्रेलर में आलिया (Alia Bhatt role in Heart Of Stone) को महज कुछ सेकेंड्स ही दिखाया गया है जिससे उनके चाहने वाले काफी नाराज हैं.  

आलिया भट्ट के फैंस काफी दिन से फिल्म की झलक का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार वो दिन आ ही गया पर एक्ट्रेस को ट्रेलर में महज कुछ सेकेंड्स के लिए ही देखा गया जिससे फैंस काफी निराश हैं. आलिया की ये पहली हॉलीवुड फिल्म जिसमें वो पहली बार निगेटिव रोल में दिखने को तैयार हैं. आलिया भट्ट फिलहाल नेटफ्लिक्स के Tudum इवेंट के लिए ब्राजील में हैं. 

वहीं ट्रेलर में गैल की बात करें तो इसमें हॉलीवुड सुपरस्टा गैल गैडोट की सबसे ज्यादा झलक दिखाई गई है. उन्होंने इस फिल्म में रेचल ओकोनेडो की भूमिका निभाई है. इस वीडियो में पैराग्लाइडिंग से लेकर सबसे खतरनाक तरीकों से अपने दुश्मनों से बचने और मोटरसाइकिल का पीछा करने तक सब कुछ कर रही हैं.

वहीं आलिया, जो कीया धवन की भूमिका निभा रही हैं जो कि निगेटिव रोल है. एक्शन से भरपूर ट्रेलर आलिया और गैल के किरदारों के बीच फेस-ऑफ देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt: खाली बैग को लेकर फैशन शो में पहुंच गईं आलिया भट्ट, ट्रोल होने पर यूं दिया करारा जवाब

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

टॉम हार्पर के डायरेक्शन में बनी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन एक सुपरस्पाई एक्शन थ्रिलर है जिसमें गैल गैडोट, जेमी डॉर्नन, आलिया भट्ट, मैथियास श्वेघोफर नजर आएंगे. ये फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें: Gender Equality पर लोगों को रास नहीं आई  Alia Bhatt की स्पीच, जमकर किया ट्रोल, बोले- कहना क्या चाहती हो

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement