Advertisement

Alia Bhatt के हॉलीवुड डेब्यू से फूले नहीं समा रहे पापा Mahesh Bhatt, लाडली बेटी की तारीफ में कही ये बात

Alia Bhatt की पहली Hollywood फिल्म Heart of Stone का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था. इसके बाद से फिल्म की चर्चा तेज हो गई है. वहीं अब आलिया के पिता Mahesh Bhatt ने बेटी की जमकर तारीफ की है.

Alia Bhatt के हॉलीवुड डेब्यू से फूले नहीं समा रहे पापा Mahesh Bhatt, लाडली बेटी की तारीफ में कही ये बात

Alia Bhatt Heart of Stone Trailer: Mahesh Bhatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब अपने हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. बीतो दिनों उनकी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर (Heart of Stone Trailer) रिलीज हुआ था जिसमें एक्ट्रेस भले ही कुछ सेकेंड के लिए नजर आई हों पर उनकी काफी चर्चा हो रही है. इस फिल्म में आलिया एक्शन मोड में नजर आएंगी. वहीं खास बात ये है कि एक्ट्रेस इसमें निगेटिव रोल (Alia Bhatt Holywood) निभा रही हैं. वहीं एक्ट्रेस के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें आलिया पर गर्व महसूस होता है.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया कि वो काफी खुश हैं. उन्होंने कहा 'जब मैं उसे गैल गैडोट और जेमी डोर्नन जैसे एक्टर्स के साथ खड़ा देखता हूं तो मेरा दिल गर्व से भर जाता है. महेश भट्ट ने पुरानी बात का भी जिक्र करते हुए कहा कि एक बार जब उन्होंने आलिया से पूछा था कि हॉलीवुड में ऐसा क्या है जो बॉलीवुड में नहीं है. तो आलिया का जवाब 'पैसा' था. आलिया ने बताया था कि 'पैसा' एक ऐसी चीज है जो हॉलीवुड के पास है.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt को Hollywood में नहीं मिला हिरोइन का रोल? Heart Of Stone के इस वीडियो में कुछ सेकेंड में हुईं गायब

वहीं फिल्म की बात करें तो इसमें आलिया के अलावा गैल गैडोट और जेमी डोर्नन (Gal Gadot and Jamie Dornan) लीड रोल में है. इसके ट्रेलर ने रिलीज होते ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि ट्रेलर में आलिया को महज कुछ सेकेंड्स ही दिखाया गया है जिससे उनके चाहने वाले काफी नाराज हैं. एक्ट्रेस ने इसको लेकर भी जवाब दिया था.  

आलिया ने कम स्क्रीन टाइम मिलने पर कहा 'वो तो होगा ही, लेकिन मैं इसके बारे में भी परेशान नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि दिन के आखिर में आपको ये समझना होगा कि कहानी क्या है, और कहानी आपको अंतिम फिल्म तक कैसे ले जाती है. यही बात मायने रखती है.' फिलहाल ये फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें: Bollywood की इन एक्ट्रेस ने Hollywood में दिखाया अभिनय का जलवा, बढ़ा चुकी हैं देश की शान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement