Advertisement

Alia Bhatt पर टूटा दुखों का पहाड़, नानाजी के निधन की खबर शेयर करते हुए बोलीं 'दुखों से भर गया दिल'

Alia Bhatt ने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि उनके नानाजी का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और बताया कि वो उनकी जिंदगी में कितनी अमहियत रखते थे.

Alia Bhatt पर टूटा दुखों का पहाड़, नानाजी के निधन की खबर शेयर करते हुए बोलीं 'दुखों से भर गया दिल'

Alia Bhatt Grandfather Passed Away: आलिया भट्ट के नानाजी का निधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Alia Bhatt Grandfather Passed Away: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में एक दुखद खबर दी है. उनके नानाजी का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल अकाउंट पर नानाजी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने अपने 93 साल के नानाजी के बारे में बताया है. यादें शेयर करते हुए आलिया ने बताया कि वो किस कदर दुखी हैं. उन्होंने लिखा कि 'मेरा दिल दुखों से भर गया है'. आलिया के अलावा उनकी मां सोनी राजदान ने भी अपने पिता को खोने का दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया है.

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि पूरा परिवार मिलकर किस तरह नानाजी का 92वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहा है. इस वीडियो में रणबीर, नानाजी का केक तैयार करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कैमरे के पीछे से आलिया अपने नाना से कुछ बोलने के लिए कहती दिख रही हैं. नातिन की रिक्वेस्ट पर आलिया के नानाजी जी उन्हें सलाह देते हैं कि 'हमेशा मुस्कुराते रहो. इससे तुम्हारे आस- पास के लोगों की जिंदगी भी जिंदादिली से भर जाती है'. यहां देखें आलिया भट्ट का ये इमोशनल पोस्ट-

Alia Bhatt के करीबी शख्स की हालत बेहद नाजुक, एक्ट्रेस ने कैंसिल किया आईफा में जाने का प्लान

इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे नानाजी, मेरे हीरो. उन्होंने 93 की उम्र तक गोल्फ खेला, काम किया, बेहतरीन ऑमलेट बनाया, खूबसूरत कहानियां सुनाईं. वायलन बजाया. अपनी ग्रेट ग्रैंडडॉटर के साथ खेले. वो क्रिकेट, स्केचिंग और अपने परिवार से प्यार करते थे और आखिर तक जिंदगी से प्यार करते थे'. आलिया ने आगे लिखा- 'मेरा दिल दुख से भर गया है लेकिन इस दिल में खुशियां भी हैं, जो मेरे नानाजी ने हम सभी को दी हैं. इसके लिए हम सभी उनके आभारी रहेंगे. फिर मिलेंगे'.

खाली बैग को लेकर फैशन शो में पहुंच गईं आलिया भट्ट, ट्रोल होने पर यूं दिया करारा जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement