Advertisement

Ranbir Kapoor से शादी के चार महीने बाद Alia Bhatt लेने वाली हैं ये फैसला, मां बनने से पहले एक्ट्रेस...

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor ने इस साल अप्रैल में शादी की थी. आलिया इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और शादी के चार महीने बाद एक्ट्रेस अपने नाम के पीछे अपने पति के सरनेम को जोड़ने जा रही हैं. यह बदलाव सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं होगा बल्कि, उनके सभी ऑफिशल डॉक्युमेंट में भी ऐसा किया जाएगा. 

Latest News
Ranbir Kapoor से शादी के चार महीने बाद Alia Bhatt लेने वाली हैं ये फैसला, मां बनने से पहले एक्ट्रेस...

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इस साल अप्रैल में शादी हुई थी. शादी के दो महीने बाद आलिया ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका बेबी जल्द ही आ रहा है. आलिया ने फैंस के बीच इंस्टाग्राम उसको शेयर किया  जिसमें एक्ट्रेस ने सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर की थी वहीं आलिया के बगल में रणबीर बैठे नजर आए थे. अब शादी के 4 महीने बाद आलिया भट्ट अपने नाम के आगे अपने पति का सरनेम जोड़ने जा रहे हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने नाम के आगे भट्ट-कपूर या कपूर-भट्ट जोड़ लेंगी. उन्होंने कहा कि यह नाम सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि उनके सभी ऑफिशल डॉक्युमेंट में भी चेंज किया जाएगा. 

मिड डे को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा, "अब हम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. मैं भट्ट बनकर नहीं रहना चाहती, जब्कि साथ में ये कपूर परिवार का नाम भी जुड़ा हुआ है. आप समझ रहे हैं ना मैं क्या कहना चाह रही हूं? मैं अकेलापन महसूस नहीं करना चाहती."

ये भी पढ़ें - रणबीर-आलिया के घर गूंजने वाली है जुड़वां बच्चों की किलकारी, स्टार कपल ने दिया हिंट!

कपल ने तस्वीर शेयर कर दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

फिलहाल आलिया भट्ट (Alia Bhatt Pregnancy) काम के साथ प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में वह यूरोप से लौटी हैं और लंदन में उन्होंने वेकेशन का भी मजा लिया है. 

ज्योतिषी कर रहे बेटों की भविष्यवाणी 
मीडिया की मानें तो जाने-माने ज्योतिषी ने भी भविष्यवाणी की है कि कपल 2 प्यारे बेटों के माता-पिता बनने वाले हैं. सोशल मीडिया पर शादी के 3 महीने बाद ही आलिया के बेबी बंप को देखकर भी ट्विंट बेबी की अटकलें लगाई जा रही हैं. जो भी हो, कपल के फैंस तो बस यह चाहते हैं कि बच्चा हेल्दी हो और जल्द से जल्द इनकी जिंदगी में शामिल हो जाए. 

 रणबीर ंऔर आलिया अगले महीने फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएं. यह पहली बार है, जब यह कपल एक साथ काम कर रहे हैं. फिल्म अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं. 9 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement