Advertisement

Alia Bhatt ने मिनी ड्रेस में फ्लॉट किया बेबी बंप, आउटफिट की कीमत कर देगी हैरान

Alia Bhatt अगली बार Darling में दिखाई देंगी. इस फिल्म का प्रीमियर 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा. एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं. जिसके लिए आलिया अलग अलग इवेंट को अटेंड कर रही हैं.

Alia Bhatt ने मिनी ड्रेस में फ्लॉट किया बेबी बंप, आउटफिट की कीमत कर देगी हैरान

Alia Bhatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पिछले महीने फैंस को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने 27 जून को इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपने चाहने वालों के बीच शेयर कर लिखा - हमारा बेबी आ रहा है. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में आलिया अपनी बेबी बंप के साथ स्पॉट की गईं. इस दौरान आलिया की प्रेग्नेंसी की दमक एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखाई दे रही थी. हाल ही में अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) के प्रमोशन के दौरान आलिया को मिनी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए स्पॉट किया गया. जिस ड्रेस में आलिया बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं, उस ड्रेस की भी काफी चर्चाएं हैं.

एक्ट्रेस मिनी ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं और इसमें उनके बेबी बंप की झलक देखने को मिल रही थी. आलिया की ड्रेस ज़िम्मरमैन की है और आउटफिट की कीमत 82,000 रुपये है. आलिया पहले भी ज़िम्मरमैन के आउटफिट लोगों का दिल जीत चुकी हैं. एक्ट्रेस इस ब्रांड के कपड़ों में बहुत खूबसूरत लगती हैं.

ये भी पढ़ें - BRAHMĀSTRA: Ayan Mukherjee ने कॉपी किया हॉलीवुड का कॉन्सेप्ट? लीक कर दी आने वाली फिल्मों की कहानी!

बीते दिनों आलिया को अपनी हॉलीवुड फिल्म के शूट के दौरान भी बेबी बंप के साथ देखा गया. दरअसल, ट्विटर पर आलिया भट्ट के एक फैन ने अपने अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में आलिया की कुछ तस्वीरें शेयर किया था. इन फोटोज में आलिया आर्मी ग्रीन रंह के आउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये तस्वीरें आलिया की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के सेट से लीक हुई हैं.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt ने होने वाली 'दादी मां' को किया बर्थडे विश, लिखा खूबसूरत सा नोट

Alia Bhatt के फैंस शेयर कर रहे फोटोज

 

 

इन फोटोज में दिख रहा है कि किस तरह प्रेग्नेंसी में भी आलिया जमकर मेहनत कर रही हैं. इतना ही नहीं वो अपनी जिंदगी के सबसे अहम दिनों में एक्शन सीन की भी शूटिंग कर रही हैं. इस वजह से फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. 

बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट हाल ही में 'कॉफी विद करण' शो में नजर आईं थीं. इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के साथ शादीशुदा लाइफ को लेकर लेकर बड़े खुलासे किए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement