Advertisement

Alia Bhatt: खाली बैग को लेकर फैशन शो में पहुंच गईं आलिया भट्ट, ट्रोल होने पर यूं दिया करारा जवाब

Alia Bhatt हाल ही Gucci की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसेडर बनी थीं. इसी के एक फैशन शो के लिए एक्ट्रेस कोरिया के सियोल पहुंची जहां उनके लुक से लेकर उनके पर्स की काफी चर्चा हो रही है.

Latest News
Alia Bhatt: खाली बैग को लेकर फैशन शो में पहुंच गईं आलिया भट्ट, ट्रोल होने पर यूं दिया करारा जवाब

Alia Bhatt आलिया भट्ट 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. बीते दिनों मेट गाला (Met Gala) में शिरकत कर लाइमलाइट बटोरने के बाद एक्ट्रेस के सिर एक और ताज सज गया है. उन्हें कुछ दिन पहले एक बड़े नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड गुच्ची (Gucci International Brand) की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया. इस ब्रांड की पहली इंडियन ग्लोबल एंबेसडर बनने के बाद अब एक्ट्रेस इसके फैशन शो के लिए कोरिया के सियोल पहुंची. इसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की. इस दौरान एक्ट्रेस की ड्रेस से लेकर उनके पर्स ने काफी सुर्खियां बटोरी.

आलिया भट्ट ने साउथ कोरिया के सियोल में ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपने पहले गुच्ची फैशन शो में हिस्सा लिया. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर के कटआउट डिटेल वाले आटफिट में नजर आईं. इसके साथ ही उनके पर्स ने सभी का ध्यान खींच लिया. आलिया ने एक गुच्ची जैकी 1961 ट्रांसपेरेंट बैग को कैरी किया जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. इसपर वो काफी ट्रोल हुईं. हालांकि एक्ट्रेस ने खुद जवाब देते हुए कहा कि उनका बैग खाली है. 

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt को नाचते गाते देख लोगों हो गई 'चुल्ल', वीडियो पर कमेंट्स देख आंखें बंद कर लेंगे आप

आलिया ने इवेंट के दौरान ग्योंगबोकगंग पैलेस के सामने पोज देते हुए एक फोटो शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने गुच्ची के सीईओ मार्को बिज्जारी के साथ भी अपनी एक तस्वीर शेयर की. साथ ही फैशन शो में वो मार्को और आईयू, ब्लेक ली और डकोटा जॉनसन जैसे सेलेब्स के साथ नजर आईं. 

ये भी पढ़ें: Filmfare Awards 2023 winners: Alia Bhatt समेत इन एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की झोली में गिरे अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

आलिया भट्ट आज हिंदी फिल्मों की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक बन गई हैं. उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के दम पर लगातार लोगों का दिल जीता है. फिल्म  इंडस्ट्री में उनकी शुरुआत स्टूडेंट ऑफ दे ईयर फिल्म से हुई जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में डे डाली हैं. राजी और गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद से उनकी एक्टिंग के और भी लोग दीवाने हो गए हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement