Advertisement

Alia Bhatt की डिलीवरी डेट आई सामने, बहन के बर्थडे के दिन बन सकती हैं मां!

Alia bhatt जल्द ही बेबी को जन्म देने वाली हैं. इसी बीच उनकी Delivery date को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानिए पूरी डिटेल.

Latest News
Alia Bhatt की डिलीवरी डेट आई सामने, बहन के बर्थडे के दिन बन सकती हैं मां!

Alia Bhatt delivery date around Shaheen birthday आलिया भट्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस समय अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दौर जी रही हैं. इस साल वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं. जल्द ही एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि आलिया नवंबर में मां बनने वाली हैं. डिलीवरी डेट (Alia Bhatt delivery date) को फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है पर एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया का बेबी 20 से 30 नवंबर के बीच दुनिया में आ सकता है. खास बात ये है कि इसी बीच आलिया की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) का बर्थडे भी आता है. 

आलिया भट्ट नवंबर के महीने में बेबी को जन्म दे सकती हैं. ETimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया 20 से 30 नवंबर के बीच अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं. कहा जा है कि आलिया की डिलीवरी की तारीख बहन शाहीन के बर्थडे के आसपास हो सकती है, जो कि 28 नवंबर को है. अगर ऐसा होता है तो आलिया की बहन और उनके परिवार के लिए इससे अच्छा गिफ्ट और कुछ नहीं होगा. फिलहाल फैंस को अब आलिया के बेबी का बेसब्री से इंतजार है. 

इसके साथ ही कुछ समय पहले खबर आई थी कि आलिया की डिलीवरी के लिए मुंबई का एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल बुक कर लिया गया है. एक्ट्रेस इन दिनों फिल्मों से दूर घर पर आराम कर रही हैं और उनके पति रणबीर कपूर भी उनका काफी ध्यान रख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt की डिलीवरी के लिए बुक हो गया हॉस्पिटल! इस महीने आएगा कपूर खानदान का नया मेहमान

बहन शाहीन भी हैं एक्साइटेड  

आलिया की बहन शाहीन भट्ट मासी बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इससे पहले News18 को दिए एक इंटरव्यू में शाहीन ने मासी बनने पर खुशी भी जाहिर की थी. उन्होंने खुलासा किया कि पूरा भट्ट परिवार नए सदस्य से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने फिल्मों के ऑफर लेना किया बंद! अब करेंगे ये काम

आलिया के लिए खास रहा साल 2022

आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में रणबीर कपूर के साथ शादी की थी. 27 जून, 2022 को आलिया और रणबीर ने अपने पहले बच्चे की घोषणा कर दी थी. जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी 'गुड न्यूज' शेयर की है, उनके फैंस बेसब्री से आलिया की डेट जानने का इंतजार कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement