Advertisement

Aamir Khan के बाद अब Alia Bhatt पर भिड़े यूजर्स, कर रहे हैं फिल्म Darlings का विरोध

Alia Bhatt की आने वाली फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) अपने ट्रेलर रिलीज के बाद लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. 5 अगस्त को यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी. फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह (Shefali Shah) और विजय वर्मा (Vijay Verma) नजर आने वाले हैं.

Aamir Khan के बाद अब Alia Bhatt पर भिड़े यूजर्स, कर रहे हैं फिल्म Darlings का विरोध

Alia Bhatt and Shefali Shah : आलिया भट्ट और शेफाली शाह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऐसा लग रहा है कि इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के विरोध का दौर खत्म ही नहीं होगा. एक फिल्म को लेकर विवाद थमता नहीं है कि दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उसे ट्रोल करने लगते हैं. आमिर खान (Aamir Khan) के बाद अब लोग आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) को लेकर लोग विरोध जता रहे हैं. 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा की फिल्म के खिलाफ लोगों को गुस्सा फूटा है और #BoycottAliaBhatt सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. आखिर इसके पीछे की क्या वजह है? आइए जानते हैं.

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया रखते नजर आए. अब रिलीज से पहले एक बार फिर से फिल्म का विरोध सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. फिल्म को लेकर विरोध जता रहे यूजर्स का कहना है कि डार्लिंग्स में एक पुरुष के साथ हो रहे डोमेस्टिक वायलेंस को डार्क कॉमेडी की शक्ल दी जा रही है. इसके प्रति विरोध जताते हुए यूजर्स लगातार #BoycottAliaBhatt ट्रेंड करा रहे हैं.

 

 

 

ये भी पढ़ें - Ranbir Kapoor के गाने पर यूं थिरकीं आलिया भट्ट, वीडियो देख फैंस हुए फिदा

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया को डार्लिंग्स के अलावा अपने पति रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट हाल ही में 'कॉफी विद करण' शो में नजर आईं थीं. इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के साथ शादीशुदा लाइफ को लेकर लेकर बड़े खुलासे किए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement