Advertisement

Alia Bhatt ने इस वजह से नहीं कराया Bold प्रेग्नेंसी फोटोशूट, इन एक्ट्रेसेस के मैटरनिटी शूट ने बटोरी थीं सुर्खियां

Alia Bhatt ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है. वहीं कई लोगों के मन में ये सवाल है कि एक्ट्रेस ने आखिर Maternity शूट क्यों नहीं कराया है.

Latest News
Alia Bhatt ने इस वजह से नहीं कराया Bold प्रेग्नेंसी फोटोशूट, इन एक्ट्रेसेस के मैटरनिटी शूट ने बटोरी थीं सुर्खियां

Alia Bhatt आलिया भट्ट 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. आलिया ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है. परिवार के साथ-साथ आलिया और रणबीर के फैंस भी काफी खुश हैं और अब बेसब्री से बच्ची की एक झलक इंतजार कर रहे हैं. इस सबके बीच लोगों के मन ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आलिया ने बाकी एक्ट्रेसेस की तरह प्रेग्नेंसी फोटोशूट (Alia Bhatt Pregnancy photoshoot) क्यों नहीं कराया है. बी-टाउन से लेकर टीवी की कई एक्ट्रेसेस अपने इस मैटरनिटी फोटोशूट (Maternity Photoshoot) को लेकर सुर्खियों में रही हैं. कई तो इसे लेकर ट्रोल भी हो गई हैं पर आलिया का ऐसा ना करने की पीछे की वजह आगे जानते हैं. 

आलिया भट्ट ने बाकी बॉलीवुड डीवाज की तरह बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट नहीं कराया था. कहा जाता है कि एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं. प्रेग्नेंसी एक ऐसी चीज है जो उनके लिए बहुत ही पर्सनल थी और इसलिए उन्होंने कोई फोटोशूट नहीं कराया था. वहीं इससे पहले सोनम कपूर, बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, काजल अग्रवाल और टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट काफी लाइमलाइट में रहा. इन एक्ट्रेसेस के बोल्ड शूट ने लोगों को हैरान कर दिया था और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर उन्होंने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोरी थीं. 

ये भी पढ़ें: Alia-Ranbir Baby Girl: बेटी का ये नाम रखेंगी आलिया भट्ट? फैंस से किया था वादा

आलिया भट्ट ने शुरू किया था अपना स्टार्टअप

आलिया भट्ट अपने क्लोदिंग ब्रांड Ed-a-Mamma को लेकर भी चर्चा में रही हैं. साल 2020 में उन्होंने अपना फैशन डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर स्टार्टअप शुरू किया था जो किड्सवेयर और मैटर्निटीवेयर बनाता है. आलिया का कहना था कि ऐसा कोई घरेलू ब्रांड नहीं था जो वर्ल्ड क्लास ब्रांड हो और बच्चों के लिए सस्टेनेबल क्लोदिंग बना रहा हो. 

हालांकि अपने इस ब्रांड के लिए आलिया ने कई फोटोशूट कराए थे. एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान कम्फर्ट को ‘एयरपोर्ट लुक्स’ से ज्यादा महत्व दिया है. 

ये भी पढ़ें: Alia-Ranbir Baby Girl: बच्चे को गोद में उठाने की ट्रेनिंग लेते दिखे रणबीर कपूर, बोले-मुझे तो बेटी ही चाहिए

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement