Advertisement

Alia Bhatt ने कर दिया नई फिल्म का धमाकेदार ऐलान, Jigra के फर्स्ट लुक में लीक हो गई कहानी?

Alia Bhatt ने अपनी फिल्म Jigra का ऐलान कर दिया है. उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिससे फिल्म की कहानी की डिटेल सामने आ गई है.

Latest News
Alia Bhatt ने कर दिया नई फिल्म का धमाकेदार ऐलान, Jigra के फर्स्ट लुक में लीक हो गई कहानी?

Alia Bhatt Film Jigra: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड में धड़ाधड़ नई फिल्मों का ऐलान हो रहा है. इस बीच बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं. जहां एक तरफ रणबीर की फिल्म 'एनीमल' से फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में आलिया की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है. इस फिल्म का टाइटल 'जिगरा' (Film Jigra) है, जिसका पहला मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसमें आलिया का एक डायलॉग भी सुनाई दे रहा है. इसके साथ ही आलिया की एक तस्वीर भी है, जिसमें उनका लुक काफी अलग लग रहा है.

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का पहला मोशन पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में आलिया एक आम लड़की बनी हुई दिख रही हैं. उन्होंने ब्लू शर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ कंधे पर एक बैग लिया हुआ है. पोस्टर में दिख रहा है कि ये लड़की बीच सड़क पर खड़ी है, उसके चेहरे पर चिंता है और वो जमीन की तरफ देखती नजर आ रही है. इसमें चीन का बैकग्राउंड दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर के साथ आलिया भट्ट का एक डायलॉग भी है, जिससे कहानी की हिंट मिल रही है. आलिया कहती हैं- 'देख मुझे, मेरी राखी पहनता है ना तू, मेरी प्रोटेक्शन में है तू. तुझे मैं कुछ भी होने नहीं दूंगी कभी भी'. यहां देखें वायरल हो रहा फिल्म का फर्स्ट लुक-

ये भी पढ़ें- क्या Priyanka Chopra ने छोड़ दी फिल्म Jee Le Zara? Farhan Akhtar ने बताया इसके पीछे का सच

इस पोस्टर को शेयर करते हुए आलिया ने फिल्म के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा- 'पेश है #Jigra, जिसे वसन बाला ने डायरेक्टर किया है. धर्मा प्रोडक्शन से डेब्यू करने के बाद अब उनके साथ फिल्म प्रोड्यूसर करना, ऐसा महसूस होता है कि मैं घूमकर वहीं आ गई हूं जहां से शुरूआत की थी. हर दिन अलग होता है, एक्साइटिंज, चुनौतियों से भरा (थोडा डरावना)... सिर्फ एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी मैं इस फिल्म को आपने समने ला रही हूं'. आलिया ने बताया कि ये फिल्म कल यानी 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor के बचाव में आईं सासू मां? Alia Bhatt के इस स्टेटमेंट की वजह से हुए थे ट्रोल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement