Advertisement

सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश होगा, युवा, महिला सशक्तिकरण पर भी फोकस होगा, यूपी में योगी सरकार का 10वां बजट होगा, यूपी सरकार आज अपना बजट पेश करेगी, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र पर होगा फोकस, यूपी के 9 लाख करोड़ के बजट का अनुमान, बजट पेश होने से कैबिनेट की बैठक होगी, यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे | योगी जी से यूपी संभाली नहीं जा रही- हुमायूं, योगी को बोलने दीजिए, मस्जिद बनेगी, सुप्रीम कोर्ट ने हमें मना नहीं किया, CM योगी के बयान पर हुमायूं कबीर ने कहा, 'मुझे भी बोलने का हक संविधान ने दिया है', 'योगी जी ने मंदिर बनाए, किसी ने नहीं रोका' | पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से बड़ी खबर, मुर्शिदाबाद में पुलिस ने प्रॉपर्टी को सीज किया, हुमायूं की बेटी नजमा सुल्ताना की संपत्ति सीज, मुर्शिदाबाद पुलिस ने ड्रग मामले में कार्रवाई की | नरवणे ने लिखा- किताब की अभी ये स्थिति, नरवणे की अपनी किताब पर पहली प्रतिक्रिया, नरवणे ने पब्लिशर का स्टेटमेंट जारी किया, 'किताब के प्रकाशन का सिर्फ हमारा अधिकार', नरवणे ने पेंगुइन इंडिया का बयान पोस्ट किया, 'किताब सिर्फ हम उपलब्ध करा सकते हैं'

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी को पूरा हुआ एक साल, Soni Razdan से लेकर Neetu Kapoor ने यूं किया विश

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है. बीते साल दोनों ने खास दोस्तों और घरवालों की मौजूदगी में शादी कर ली थी. पिछले साल दोनों पेरेंट्स भी बन गए हैं.

Latest News
Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी को पूरा हुआ एक साल, Soni Razdan से लेकर Neetu Kapoor ने यूं किया विश

Alia Bhatt Ranbir Kapoor आलिया भट्ट रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीटाउन के पावरकपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल को शादी की थी. कपल की खूबसूरत वेडिंग फोटोज (Ranbir Alia Wedding) काफी वायरल हुईं. उनकी शादी को लेकर पिछले साल काफी चर्चा रही. वहीं उसी साल नवंबर में कपल ने पहले बच्चे का स्वागत भी किया था. उनके घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया था जिसका नाम उन्होंने राहा (Ranbir Alia daughter) रखा था. वहीं अब उनकी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor wedding anniversary) पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है जिसमें आलिया की मां सोनी राजदान और रणबीर मां नीतू कपूर का नाम शामिल है. 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक साल पहले आज ही के दिन शादी की थी. आलिया की मां सोनी राजदान ने उनकी शादी की कुछ अनसीन फोटो शेयर कर एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा. इसमें उन्होंने आलिया और रणबीर के आगे 'खुशहाल यात्रा' की कामना की. उनके अलावा नीतू कपूर ने भी दोनों को विश करते हुए इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

alia

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt ने शादी से पहले ही कर ली थी मां बनने की तैयारी, दी थी ये हिंट

लंबे समय तक डेट करने के बाद आलिया और रणबीर ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया था. उनकी शादी काफी खास लोगों के बीच हुई थी जिसमें उनका परिवार और दोस्त शामिल हुए थे. आलिया और रणबीर की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थीं. पहले उनके घर वास्तु में गणेश पूजन करवाई गई थी. इसके बाद दोनों ने करीबियों के बीच मेहंदी और हल्दी की रस्में निभाई थीं.

शादी के बाद रणबीर ंऔर आलिया को फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया. यह पहली बार है, जब यह कपल एक साथ काम कर रहे थे.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement