Advertisement

Akshay Kumar फिल्म Cuttputlli के सेट पर खेलते थे ये गेम, जीतने वाले को एक्टर देते ये खास चीज

Akshay Kumar अपनी फिल्म Cuttputlli के सेट क्रू मेंबर्स के साथ एक खास खेल खेला करते थे. इस खेल में जो जीतता था उसे एक्टर एक खास चीज गिफ्ट किया करते थे. अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

Latest News
Akshay Kumar फिल्म Cuttputlli के सेट पर खेलते थे ये गेम, जीतने वाले को एक्टर देते ये खास चीज

Akshay Kumar : अक्षय कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म कठपुतली (Cuttputlli) की रिलीज के लिए तैयार हैं. यह फिल्म सनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. बहरहाल एक्टर अपनी एक्टिविटी के लिए भी जानें चाते हैं. सेट पर शरारतें करने और अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपने क्रू को व्यस्त के लिए मशहूर एक्टर का कठपुतली फिल्म के सेट पर किस्सा बड़ा मशहूर है. फिल्म के निर्देशक ने खुलासा किया कि कैसे खिलाड़ी कुमार ने फिल्म के क्रू का मनोरंजन किया उन्होंने क्रिकेट के एक खेल के दौरान एक दिलचस्प दांव लगाया था.

सुपरस्टार ने अनोखे तरीके से क्रिकेट खेलने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने क्रू मेंबर्स के साथ एक खास शर्त रखी थी. शर्त ये थी कि जो कोई भी उनका विकेट लेगा, अक्षय कुमार उसे एक गिफ्ट देंगे. 

इस के बारे में बोलते हुए निर्देशक रंजीत तिवारी ने कहा, "अक्षय सर के साथ शूट करने में बहुत मजा आता है. वह हमेशा क्रू का मनोरंजन करते रहेंगे. कभी-कभी वह क्रिकेट खेलने के अलावा क्रू के साथ हाउसी खेलते थे. जो भी जीतता था उसे हमेशा अक्षय सर की तरफ से गिफ्ट दिया जाता था."

ये भी पढ़ें - Akshay Kumar की फिल्मों के फ्लॉप होने की क्या है वजह, एक्टर ने खुद किया खुलासा

बात करें फिल्म कठपुतली की तो इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 2 मिनट से अधिक के ट्रेलर में अक्षय और अभिनेता सरगुन मेहता, चंद्रचूर सिंह और गुरप्रीत गुग्गी सहित पुलिस की एक टीम को एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए दिखाया गया है, जिसने कसौली शहर को हिलाकर रख दिया है. रकुल प्रीत सिंह भी तलाश में अपने-अपने तरीके से मदद करती नजर आ रही हैं. 

यहां देखें ट्रेलर

ये भी पढ़ें - लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन को पड़े 50 करोड़ के लाले, सिनेमाघरों में बढ़ी इस फिल्म की मांग 

कठपुतली 2018 की क्राइम थ्रिलर रत्सासन की ऑफिशियल रीमेक है. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता भी लीड भूमिका में हैं. कल अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा. बता दें कठपुतली 2018 तमिल क्राइम थ्रिलर रत्सासन की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें विष्णु विशाल और अमला पॉल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का नाम पहले मिस सिंड्रेला था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement