Advertisement

अब पलटेगी Akshay Kumar की किस्मत? सुपरस्टार ने करियर में उठाया ये बड़ा कदम

Akshay Kumar एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला कर लिया है.

Latest News
अब पलटेगी Akshay Kumar की किस्मत? सुपरस्टार ने करियर में उठाया ये बड़ा कदम

Akshay Kumar South Film Kanappa: अक्षय कुमार साउथ फिल्म कनप्पा

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फ्लॉप फिल्मों के दौर से उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं. वो अपनी फिल्म 'छोटे मियां बड़े मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) पर फैंस का ध्यान आकर्षित करने के लिए जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. ये फिल्म इस वीकेंड रिलीज होने जा रही है लेकिन इससे पहले अक्षय ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी कर ली है. इस बार वो कुछ अलग करते हुए बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ फिल्म बनाएंगे. ये साउथ इंडस्ट्री (Akshay Kumar South Films) में अक्षय कुमार का बड़ा धमाका होगा, जिससे जुड़ी कई बड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं.

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'छोटे मियां बड़े मियां' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच उनकी अगली फिल्म की भी तैयारी हो गई है. अगली फिल्म अक्षय कुमार के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाली है. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार साउथ में धमाकेदार डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. साउथ की इस मूवी टाइटल है 'कनप्पा', जिसे मुकेश कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में विष्णु मंचु को भी फाइनल किया जा चुका है. ये फैंटसी ड्रामा फिल्म माइथोलॉजी पर आधारित होगी. इसमें एक शिव भक्त की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म से प्रभास और मोहनलाल जैसे नामों के जुड़ने की भी खबरें हैं.


ये भी पढ़ें- Bade miyan Chote Miyan से लेकर Amar Singh Chamkila तक, April में रिलीज हो रही हैं ये दमदार फिल्में


ये एक बिग बजट साउथ फिल्म होगी, जिसमें विष्णु और अक्षय के अलावा प्रभास, मोहनलाल, प्रभु देवा, मुकेश ऋषि, शिवा राजकुमार, मधु  समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं. अक्षय कुमार की बात करें तो उन्होंने 1993 में कन्नड़ फिल्म 'अशांत' में नजर आए थे. इसके अलावा उनकी साउथ मूवी रजनीकांत की '2.0' थी, जिसमें अक्षय ने विलेन का रोल किया था. 'कनप्पा' अक्षय की तीसरी साउथ मूवी होने वाली है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement