Advertisement

Oh My Gadar: अक्षय कुमार को नहीं 'गदर 2' से पीछे छूटने का गम? नया पोस्ट देखकर हैरान हैं लोग

Akshay Kumar ने Gadar 2 और OMG 2 को लेकर एक मजेदार पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा कह डाला है कि लोग हैरान रह गए हैं.

Latest News
Oh My Gadar: अक्षय कुमार को नहीं 'गदर 2' से पीछे छूटने का गम? नया पोस्ट देखकर हैरान हैं लोग

Akshay Kumar Post On Sunny Deol Film Gadar 2: सनी देओल की फिल्म पर बोले अक्षय कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक-दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पंगा लिया है. दोनों की दो बड़ी फिल्में 'गदर 2' (Gadar 2) और 'ओएमजी 2' (OMG 2) एक साथ रिलीज हुई है. इस महाक्लैश के बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि सुपरस्टार्स के बीच तनातनी दिखाई दे सकती है लेकिन अक्षय ने तो अपने नए ट्वीट से सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने दोनों फिल्मों के नामों को मिक्स करके एक नया हैशटैग बनाया और सनी देओल की फिल्म के सपोर्ट में दिलचस्प पोस्ट कर डाला है.

अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है, जिसमें दिलचस्प कैप्शन के साथ एक वीडियो भी है. वीडियो में स्क्रीन पर तो उनकी फिल्म 'ओएमजी 2' की क्लिप्स चल रही हैं लेकिन बैकग्राउंड में अक्षय 'गदर 2' का गाना 'उड़ जा काले कावा' गाते सुनाई दे रहे हैं. इस क्लिप के जरिए उन्होंने दोनों फिल्मों का ही शानदार प्रमोशन कर डाला है.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Collection: 200 करोड़ पार, अब सनी देओल अब शाहरुख खान की 'पठान' को देंगे मात?

इस पोस्ट के कैप्शन में अक्षय ने लिखा- 'हमारी ऑडिएंस ने #OhMyGadar को जो प्यार दिया है और भारतीय फिल्म इतिहास का सबसे बड़ा हफ्ता दिया है, उसके लिए बहुत- बहुत शुक्रिया. प्यार और आभार'. अक्षय ने अपने ट्वीट में पहले 'गदर 2' और फिर 'ओएमजी 2' नाम डालते हुए सभी से सिनेमाघरों में इसे देखने जाने की आपील की है.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 के इस डायलॉग पर तिलमिला गया पूरा पाकिस्तान, Sunny Deol को दी खुली चुनौती

अक्षय की फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये 'गदर 2' से काफी पीछे हैं. 'गदर 2' ने 6 दिनों में 263  करोड़ रुपए कमा लिए हैं तो वहीं 'ओमजी 2' की कमाई 80 करोड़ पर है. सनी देओल की फिल्म 80 से 100 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है और अक्षय की फिल्म पर 150 करोड़ की लागत लगी है. हालांकि, इस महाक्लैश पर अक्षय का रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अब देखना होगा कि सनी, अक्षय के इस जेस्चर पर क्या रिएक्शन देते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement