Advertisement

Paresh Rawal पर कमेंट करने वालों को Akshay Kumar ने दिया जवाब, बताया बाबू भैया ने क्यों छोड़ी Hera Pheri 3

परेश रावल (Paresh Rawal) के हेरा फेरी 3(Hera Pheri 3) से बाहर होने को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रिएक्ट किया है और बाबू भैया के फैसलो को बेवकूफी बताने वालों को भी करारा जवाब दिया है.

Latest News
Paresh Rawal पर कमेंट करने वालों को Akshay Kumar ने दिया जवाब, बताया  बाबू भैया ने क्यों छोड़ी Hera Pheri 3

Hera Pheri 3, Akshay Kumar-Paresh Rawal

Add DNA as a Preferred Source

परेश रावल (Paresh Rawal) जो कि अपनी आइकॉनिक फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) में बाबू भैया के रोल के लिए दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है. उन्होंने हाल ही में हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) से अपना नाम वापस ले लिया है. जिसके बाद से लगातार इसको लेकर चर्चा हो रही है. दरअसल, हेरा फेरी 3 फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar)के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली थी, लेकिन परेश के नाम वापस लेने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने 25 करोड़ का मुकदमा किया था. जिसके बाद परेश ने लीगल तौर पर जवाब दिया. वहीं, पहली बार अब अक्षय कुमार ने बाबू भैया के फिल्म से बाहर होने के बारे में रिएक्ट किया है. 

दरअसल, मंगलवार को अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने परेश रावल के बाहर निकलने पर उनका रिएक्शन पूछा और फ्रेंचाइजी छोड़ने के उनके फैसले को कई लोगों ने बेवकूफी भी कहा.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 से बाबू भैया ने क्यों ली एग्जिट? Paresh Rawal के वकील देंगे इसका जवाब

अक्षय कुमार ने दिया जवाब

इसपर अक्षय कुमार ने कहा, '' सबसे पहले मैं यह कहूंगा कि अपने को-स्टार के लिए बेवकूफी जैसा शब्द का इस्तेमाल करना मुझे पसंद नहीं है. और यह सही नहीं है. 32 साल से उनके साथ काम करते आया हूं. वह एक बेहतरीन एक्टर हैं. मैं वास्तव में उनकी प्रशंसा करता हूं, जो भी कुछ है. मुझे ऐसा नहीं लगता है कि इस पर चर्चा करने की जगह है. जो भी होना है, यह बहुत सीरियस मामला है. इसे अदालत द्वारा निपटाया जाएगा. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं यहां इसके बारे में बोलने जा रहा हूं.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 बाबू भैया के लिए बनी मुसीबत, Paresh Rawal को ब्याज समेत लौटाना पड़ा अमाउंट

जानें पूरा मामला

बता दें कि परेश रावल ने एक्स पर फ्रेंचाइजी से बाहर निकलने की घोषणा की थी. जिससे परेश के फैंस, हेरा फेरी 3 की टीम हैरान रह गई थी. यह फिल्म अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बन रही है. रावल को अक्षय के प्रोडक्शन हाउस से उनके गैर प्रोफेशनल के लिए कानूनी नोटिस मिला था. परेश के वकील ने पुष्टि की कि फिल्म फ्लोर पर नहीं गई, उन्होंने सिर्फ एक प्रोमो शूट किया और रावल ने अक्षय के साथ अपने रिश्तों के कारण बिना किसी स्क्रिप्ट के फिल्म के लिए सहमति जाहिर की. उन्होंने आगे पुष्टि की और बताया कि परेश ने टर्मिनेशन के साथ अपनी साइनिंग अमाउंट को ब्याज के साथ वापस कर दी है और गैर प्रोफेशनल कहे जाने के आरोपों को खारिज किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement